Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 09:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जल्द साकार होगा एक लाख से अधिक लोगों के अपने घर का सपना
Headlines

जल्द साकार होगा एक लाख से अधिक लोगों के अपने घर का सपना

April 20, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। योगी सरकार जल्द ही एक लाख से अधिक लोगों के आवास का सपना पूरा करने जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत एक लाख घरों का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत एक लाख 8 हजार घरों के सापेक्ष निर्माणाधीन 8,200 घरों को जल्द पूरा किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसे 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है।

प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि सभी के पास अपना घर हो। इसी विजन को साकार करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगे हुए हैं। पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कुल 26.16 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। 25.16 लाख आवास बन चुके हैं। शेष एक लाख आवास को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1.08 लाख आवास स्वीकृत हैं। इसके तहत मुसहर, वनटांगिया, कुष्ट रोगी, सहारिया श्रेणी को संतृत्प किया जा चुका है। क्लस्टर निर्माण को प्राथमिकता में रखा जा रहा है।

Advertisement

सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तरह 13 लाख पात्र परिवारों को और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1.5 लाख पात्र परिवारों को आवास का आवंटन करा दिया जाए। सरकार इस योजना के तहत महिला सशक्तीकरण भी कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 78 फीसदी आवास महिलाओं के नाम पर दिए गए हैं।

इसके लिए उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 2018-19 में प्रदेश को छह श्रेणियों में पुरस्कार मिला। वहीं 2019-20 में उत्कृष्ट कार्य के लिए देश में सर्वाधिक नौ श्रेणियों में प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भारत सरकार के परफारमेंस इंडेक्स में देश में प्रथम है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री के प्रयासों से नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बन रहा उप्र : योगी
Next Article महंत सत्यदेव दास भाजपा में शामिल

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026
Headlines

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘देख सपाई, बिटिया घबराई… 2017 से पहले यही हाल था’ : गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

September 23, 2026

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.