Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 03:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केन्द्र और झारखंड सरकार ने अन्नदाता को ऊर्जावान बनाया : भाजपा
झारखंड

केन्द्र और झारखंड सरकार ने अन्नदाता को ऊर्जावान बनाया : भाजपा

August 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में देश और झारखंड के अन्नदाताओं को ऊर्जावान बनाया है। बीज से बाजार तक केंद्र और राज्य सरकार ने आधुनिक मार्केट का निर्माण कराया है।

शुक्ल ने रविवार को कहा कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम मिले, इसके लिए इन सरकारों ने साहसिक और शानदार काम किये हैं। जितनी बड़ी चुनौती थी, उतने ही बड़े प्रयास सरकार के दिखे। जिसका बेहतर परिणाम आज दिख रहा है।

शुक्ल ने कहा कि झारखंड देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जो किसानों के फसल बीमा का प्रीमियम भी भरता है। 2019-20 में भी राज्य के किसानों का मुफ्त फसल बीमा सरकार करा रही है। झारखंड के किसानों को राज्य सरकार एक साल की अवधि के लिए ब्याज सहित कृषि ऋण उपलब्ध करा रही है। जिससे झारखंड के 14 लाख 50 हजार से ज्यादा किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड के 28 लाख अन्नदाताओं के बीच नि:शुल्क मोबाइल फोन का वितरण किया जा रहा है, ताकि वो ई-मार्केट से जुड़ सकें और कृषि की आधुनिक तकनीक सीख सके। 100 किसानों के दल को सरकार ने इजरायल दौरे पर भेजा था। इजरायल से उन्नत कृषि तकनीक सीखकर आये किसान अब राज्य के अन्य किसानों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

शुक्ल ने कहा कि 2013-14 में कृषि फसल विकास दर 4.5 प्रतिशत थी, जो 2016-17 में बढ़कर 14.2 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी। 2018-19 में भी झारखंड ने तेजी से इस दिशा में कीर्तिमान स्थापित किया है।

शुक्ल ने  कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड के किसानों के लिए राज्य सरकार की अनुपम भेंट है। झारखंड के किसानों को खरीफ फसल से पहले बीज और खाद खरीदने के लिए प्रतिवर्ष प्रति एकड़ पांच हजार रुपये  दिए जा रहे हैं। झारखंड के 22 लाख 76 हजार किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिन किसानों के पास एक एकड़ से कम जमीन है, उन्हें भी प्रतिवर्ष न्यूनतम पांच हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इस प्रकार 2022 में झारखंड के किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में मॉनसून कम कमजोर, सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश
Next Article सप्ताह में एक दिन श्रम दान कर श्रम और श्रमिकों को दें सम्मान – सुनील वर्णवाल

Related Posts

Headlines

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ में आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गाड़ी को खंगाला

November 5, 2026
झारखंड

NTPC के GM समेत इन अफसरों को 7 घंटे तक ग्रामीणों ने बनाया बंधक… जानें क्यों

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.