Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस को शाह की चुनौती, सीएए में नागरिकता छीनने का प्रावधान हो तो पेश करे साक्ष्य
देश

कांग्रेस को शाह की चुनौती, सीएए में नागरिकता छीनने का प्रावधान हो तो पेश करे साक्ष्य

December 27, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

शिमला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सीएए में किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान हो तो साक्ष्य सहित जनता के सामने लाएं।
वे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के दो साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस से कहा कि गलत प्रचार मत करो। साथ ही समूचे विपक्ष से कहा कि देश की शांति को भंग मत करो। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सीएए कानून बन चुका है और गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सबसे बड़ा काम देश में भ्रष्टाचार खत्म करने का किया है। मोदी ने आने वाले समय में देश में पांच ट्रिलयन इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है। भाजपा 2024 से पहले पांच ट्रिलयन की इकोनॉमी हासिल कर सत्ता में आएगी।
शाह ने कहा कि हिमाचल भी इसी दिशा में काम कर रहा है। जय राम सरकार के जनमंच कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जनता की समस्याओं को हल करने में सफल रहा है। इसके माध्यम से 88 फीसदी समस्याओं का निपटारा हुआ है।
गृह मंत्री ने कहा कि हिमाचल के घरों में गैस देने का काम अब समाप्त हो रहा है। जय राम ने उज्जवला योजना को आगे बढ़ाया है। आयुष्मान योजना नड्डा ने बनाई। हिमाचल को जय राम ने हिम केयर और कॉमवो योजना बनाकर हर व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ देने का फैसला किया है।
शाह ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वन रैंक वन पेंशन की पूरानी मांग को मोदी ने एक ही साल में पूरा किया और 35 हजार करोड़ का लाभ दिया। उड़ी, पुलवामा हमलों का एयर और सर्जिकल स्ट्राइक से कड़ा जवाब दिया। इसके बाद दुनिया का भारत के प्रति रवैया बदला।
उन्होंने कहा कि कश्मीर आज दुनिया को संदेश दे रहा है कि यह भारत का अभिन्न हिस्सा है। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। अब वहां आसमान को छूने वाला मन्दिर बनने जा रहा है। नरेन्द्र मोदी सरकार हिमाचल में एम्स, आईआईटी, आईआईएम, 69 एनएच, उड़ान योजना और मंडी में हवाई अड्डे बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकिस्तान को भारत का करारा जवाब
Next Article मोदी सरकार ने 600 मुसलमानों को नागरिकता देने का काम की : हरदीप पुरी

Related Posts

Headlines

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026
Headlines

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026
Headlines

सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026

सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

October 25, 2026

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.