WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
सरायकेला। जिले के चौका थाना अंतर्गत खूंटी गांव के समीप स्थित नरसिंह इस्पात कंपनी में बुधवार को गैस रिसाव होने से मेंटेनेंस काम में लगे करीब एक दर्जन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इसमें तीन मजदूर की हालत गम्भीर बनी हुई है।
घटना के बाद आनन फानन में गम्भीर रूप से झुलसे तीनों मजदूरों को ऑक्सीजन देकर इलाज के लिए निकट के अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। गम्भीर रूप से घायल मजदूरों में मिथिलेश कुमार, आनंद कुमार और अर्जुन प्रसाद शामिल हैं। अन्य घायलों को भी टीएमएच ले जाया जा रहा है। बुधवार की शाम करीब 6 बजे हुई घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। घटना की सूचना प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस को भी नही दी गई है। उक्त घटना के बाद कंपनी के अन्य मजदूरों में भय व्याप्त है।

