Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 07:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य पेंशन योजना के तहत दो वर्ष में लाभुकों की संख्या हुई 14,343,14 मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दो वर्ष में 5,774,26 नए वृद्ध लाभुक जुड़े
रांची

राज्य पेंशन योजना के तहत दो वर्ष में लाभुकों की संख्या हुई 14,343,14 मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दो वर्ष में 5,774,26 नए वृद्ध लाभुक जुड़े

April 30, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। राज्य पेंशन योजना के तहत दो वर्ष में लाभुकों की संख्या 6,608,71 से बढ़कर 1434314 हो गई। मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत नए वृद्ध लाभुकों की संख्या में 5,774,26 की वृद्धि दो वर्ष में दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2019 तक इस योजना का 3,451,68 वृद्धजन लाभ ले रहे थे, वहीं 28 अप्रैल 2022 तक इनकी संख्या बढ़कर 9,225, 94 हो गई।

इस दौरान 5,774,26 नये वृद्ध लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया। इस तरह, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के लाभुकों की संख्या में 31 दिसम्बर 2019 तक 87,796 निःशक्त को जोड़ा गया था, जबकि 28 अप्रैल 2022 तक 1, 878, 76 हो गई। योजना के तहत अप्रैल 2022 तक 1, 000, 80 नये लाभुकों को जोड़ा गया। मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना का लाभ दिसंबर 2019 तक 1,721,96 लाभुक को मिल रहा था, जो 28 अप्रैल 2022 तक 2, 574, 34 हो गया। योजना के तहत 85, 238 नये सुपात्र लाभुकों को जोड़ा गया।

इस प्रकार मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना का लाभ दिसंबर 2019 तक 52, 336 लाभुक ले रहे थे, अप्रैल 2022 तक 9, 825 नये लाभुकों को योजना से आच्छादित किया गया। वर्तमान में इस योजना का लाभ 62, 161 लाभुक ले रहें हैं। मुख्यमंत्री राज्य एचआइवी पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना में भी दिसंबर 2019 से अप्रैल 2022 तक 874 नये लाभुक जोड़े गये, इनकी संख्या 3, 375 से बढकर 4, 249 हो गई।
मिला अधिकार और सम्मान

आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके दवार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य वृधापेंशन पेंशन योजना के तहत 2,899, 03, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 6 4,986, दिव्यांग पेंशन के 18, 782, मुख्यमंत्री राज्य एचआइवी पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 135 एवं मुख्यमत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना के 4, 057 आवेदन को निष्पादित किया गया। वहीं 16 नवम्बर 2021 से अबतक वृद्धा पेंशन पेंशन के 2, 908, 37, विधवा पेंशन के 71,506, दिव्यांग के 25, 003, मुख्यमंत्री राज्य एचआइवी पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 392 एवं मुख्यमत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना के 4, 057 पेंशनधारियों के आवेदन एनएसएपी –पीपीएस पोर्टल पर स्वीकृत किये गये।
दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए विशेष अभियान

दिव्यांगता प्रमाण पत्र धारक लगभग 2.15 लाख योग्य दिव्यांगजनों को राज्य तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता पेंशन योजना के अन्तर्गत दिव्यांगता पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार लगभग 2.75 लाख दिव्यांगजनों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, जिन्हें लक्षित कर विशेष अभियान चला कर दिनांक एक मार्च 2022 से कैम्प लगाकर दिव्यांगता की जांच एवं स्वावलम्बन पोर्टल के माध्यम से यूडीआइडी कार्ड बनाये जाने का कार्यक्रम चल रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान अबतक 2.75 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 58, 969 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता की जांच की गई। शेष दिव्यांगजनों का स्वावलम्बन पोर्टल के माध्यम से दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने की कार्य योजना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे ने रद्द की 670 पैसेंजर ट्रेनें
Next Article फुटबॉल के प्रति दीवानगी ने गोलकीपर अंजली मुंडा को दिलाया मुकाम

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.