Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 08:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विकास हम सबके जीवन में परिवर्तन ला सकता है: योगी
Headlines

विकास हम सबके जीवन में परिवर्तन ला सकता है: योगी

July 12, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 436.60 करोड़ की 208 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने पीएम आवास समेत अन्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि विकास हम सबके जीवन में परिवर्तन ला सकता है। इसीलिए अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के निरंतर विकास कार्य हो रहा है लेकिन कानून के साथ खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं है। इस मंशा के साथ जब सरकार काम करती है तो विकास सब तक पहुंचता है। प्रदेश के हर जिले में समाज के प्रत्येक तबके को विकास का लाभ मिल रहा है।

auto

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटरी व्यापारियों को लोग हटाते थे। उनके जीवन में उन्नयन हो, इसके लिए हमारी सरकार ने काम किया है। प्रदेश में साढ़े आठ पटरी व्यवसायी योजनाओं से जुड़कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिल रहा है। मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन दिया गया। सरकार ने होली-दिवाली पर मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर देने का निर्णय लिया है। इससे एक करोड़ 67 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। मुफ्त में वैक्सीन और राशन सरकार दे रही है। गरीब के हितों का कार्य निरंतर करेंगे। कोई सोचता था कि उप्र में निवेश के माध्यम से लोगों को रोजगार और नौकरी मिलेगी। उत्तर प्रदेश तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि 1977 से पूर्वांचल जेई जैसी बीमारी से जूझ रहा था। 2017 के बाद सरकार के प्रयासों से आज हमने इस पर विजय प्राप्त कर ली है। अगर जनता, शासन प्रशासन मिलकर किसी भी समस्या से लड़ेंगे तो विजय सुनिश्चित है। इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण उसका एक उदाहरण है। इस मौके पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन, कमलेश पासवान, चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, महेन्द्र पाल सिंह, श्रीराम चौहान समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंडियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक बना रहा बच्चों का आधार कार्ड
Next Article मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

Related Posts

Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.