WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद रामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रु. की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने ग्राम तिराहा, जनपद रामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दैवीय आपदा के मृतकों के परिवारीजन को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

