Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 01:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वीडियो कॉल के जरिये पुलिसकर्मी को बनाया हनी ट्रैप का शिकार
Headlines

वीडियो कॉल के जरिये पुलिसकर्मी को बनाया हनी ट्रैप का शिकार

July 19, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बांदा। आज-कल फेसबुक व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए युवतियां, युवाओं को अपने जाल में फंसाती हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करके लाखों रुपये वसूल लेती हैं। लेकिन एक युवती के जाल में वीडियो कॉल के जरिए बांदा का एक पुलिसकर्मी फंस गया। जिसने नौकरी गंवाने और जेल जाने के भय से 75,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है तो उसने कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

भुक्तभोगी सिपाही भानु प्रताप पुत्र हरचरण निवासी ग्राम व पोस्ट पंडवाहा थाना टोडी फतेहपुर जिला झांसी ने कोतवाली बांदा में दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई को मेरे मोबाइल नंबर 7557856132 से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसमें वीडियो कॉल प्रारंभ होते ही सामने एक नग्न लड़की बैठी थी। इस लड़की ने मुझसे कपड़े उतारने के लिए कहा, लेकिन न तो मैंने कोई अभद्र भाषा और कोई टिप्पणी की और न ही मैंने कपड़े उतारे। जबकि वह मुझे बाथरूम में जाकर अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर करती रही। पर मैं उसकी बातों में नहीं आया।

इसके बाद 12 जुलाई को पुनः मोबाइल नंबर 7381782281 से विक्रम राठौर नाम के व्यक्ति द्वारा कॉल किया गया। उसने बताया कि वह साइबर सेल दिल्ली का प्रभारी इंस्पेक्टर है। उसने यह भी बताया कि तुम्हारे खिलाफ एक लड़की ने शिकायत की है। तुमने उसकी वीडियो बना ली है। अगर तुम वीडियो यूट्यूब पर अपलोड नहीं करना चाहते हो तो मोबाइल नंबर 8723819648 राहुल कुमार यूट्यूब ब्रांच नोएडा पर कॉल करके अपनी वीडियो डिलीट करा सकते हो। उक्त नंबर पर कॉल करने पर मुझसे ब्लैकमेल करके वीडियो डिलीट करने के नाम पर अलग-अलग दो खातों में 75000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा गया।

मैंने किसी बवाल में फंसने, नौकरी बचाने और जेल जाने के भय से अपने खाते से 75000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। हनी ट्रैप का शिकार हुए सिपाही को जब इस बात का एहसास हुआ कि वह ठगी शिकार हुआ है। इसलिए उसने कोतवाली बांदा में इस प्रकरण में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।

मामले में कोतवाली प्रभारी द्वारा बताया गया कि कांस्टेबल की शिकायत पर धारा 420 व 67 आईटी एक्ट के तहत 4 मोबाइल नंबरों के खाताधारकों नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआधुनिक बनेगा विधान सभा प्रेस रूम
Next Article पांच लाख के इनामी माओवादी नक्सली प्रवीण दा की बीमारी से मौत

Related Posts

Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.