Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 02:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पांच लाख के इनामी माओवादी नक्सली प्रवीण दा की बीमारी से मौत
झारखंड

पांच लाख के इनामी माओवादी नक्सली प्रवीण दा की बीमारी से मौत

July 19, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चाईबासा। भाकपा माओवादी के नक्सली तमड़ांग पिंगुवा उर्फ श्याम सिंकु उर्फ प्रवीण दा (51) की मौत पिछली नौ जुलाई को बीमारी के कारण हो गयी थी। प्रवीण दा पर पांच लाख रुपये का इनाम था। भाकपा माओवादी संगठन के दक्षिणी जोनल कमिटी के प्रवक्ता अशोक ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की है।

विज्ञप्ति में संगठन ने तमांग पिंगुवा उर्फ श्याम सिंकु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने की शपथ लेने की बात कही है।
विज्ञप्ति में तमांग पिंगुवा उर्फ श्याम सिंकु वर्ष 2006 से 2016 तक जेल में रहे थे। 10 वर्ष की सजा काटने के बाद 2016 में जेल से निकलते ही वह फिर पार्टी में शामिल हो गये थे। लंबे समय तक जेल में रहने के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ गयी थी। वर्ष 2021 में काफी बीमार होने पर उनका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी स्वास्थ्य काफी खराब चल रहा था।

इस वर्ष 30 जून को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी थी। बीते नौ जुलाई की सुबह अचानक उनका देहांत हो गया। उनकी पत्नी बेला सरकार कुख्यात नक्सली हैं। दोनों पति-पत्नी बंगाल के कुख्यात नक्सली नेता असीम मंडल और सचिन के दस्ते में रहते हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि निधन के बाद प्रवीण दा का पार्थिव शरीर संघर्ष इलाके में लाया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं, पीएलजीए के कमांडरों तथा सैनिकों और स्थानीय संगठनों व जनमिलिशिया साथियों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

श्याम सिंकु का असल नाम तमड़ांग पिंगुवा था। उनका पैतृक गांव धनबाद जिले में है। उनके पिता बाद में पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पोखरिया गांव में आकर बस गये थे। 1971 में हो आदिवासी गरीब किसान परिवार में पैदा हुए प्रवीण दा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। कॉलेज में पढ़ते समय ही वे 1995-96 में छात्र संगठनों से जुड़ गये थे। 2001-02 में भूमिगत पार्टी संगठन के काम की जिम्मेवारी संभालने से पहले उन्होंने चाईबासा रेडियो प्रसारण केंद्र में भी काम किया था। भूमिगत पार्टी के कामकाज की शुरुआत उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला के गुड़ाबांधा इलाका से की थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवीडियो कॉल के जरिये पुलिसकर्मी को बनाया हनी ट्रैप का शिकार
Next Article राष्ट्रपति चुनाव : झारखंड में मतदान के बाद दिल्ली रवाना हुए मिस्टर बैलेट बॉक्स

Related Posts

Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.