Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 03:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ का नया पोस्टर जारी
Headlines

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ का नया पोस्टर जारी

January 15, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ का नया पोस्टर जारी हुआ है। यह फिल्म 7 फरवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विधु खूबसूरत वादियों में इस फिल्म से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लिखा-‘शिकारा के कलाकारों आदिल खान और सादिया से मिलिए … विनोद चोपड़ा फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित यह 7 फरवरी, 2020 रिलीज होगी।’
फिल्म ‘शिकारा-लव लेटर फ्रॉम कश्मीर’ को विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित करेंगे। पोस्टर में फिल्म के मुख्य कलाकार एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म ‘शिकारा’ के ट्रेलर को काफी सराहना मिल रही है। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को उठाते हैं। फिल्म घाटी से हजारों कश्मीरी पंडितों के प्रवास की बात करती है। ट्रेलर में दो नए चेहरों सादिया और आदिल खान का परिचय कराया गया था। फिल्म लगभग 4,00,000 कश्मीरी पंडितों की कहानी बताती है, जिन्हें 1990 में एक सामूहिक पलायन के दौरान घाटी से भागना पड़ा था।
‘शिकारा’ की कहानी दुर्गम बाधाओं से डटकर सामना करने की कहानी है। यह एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो तीन दशक बाद भी जीवित है। श्रीनगर के रहने वाले विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म की शूटिंग कश्मीर के प्रवासी शिविरों में की है। फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रस्तुत फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म ‘शिकारा’ विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ 7 फरवरी को रिलीज होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसर्वेक्षण में खुलासा, बच्चों को तेजी से शिकार बना रहा एनीमिया
Next Article बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत का 10 साल पुराना सपना हुुआ सच

Related Posts

Headlines

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
Headlines

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026
Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.