WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चतरा। चतरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में मनोज साहू और ननकू उर्फ तालेश्वर रजक शामिल है। दोनों चतरा जिले के राजपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से 37 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल, एक बाईक और 170 रुपये बरामद किया है।
प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से अवैध ब्राउन शुगर लेकर चतरा-इटखोरी मार्ग से चतरा आ रहा है। सूचना पर गंधरिया मस्जिद के पास वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। चेकिंग के क्रम में बाइक सवार आरोपित पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस की टीम ने पीछा कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के क्रम में अवैध रुप से ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

