WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। खलारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपने घर मे पंखे की कुंडी से गमछे के सहारे लटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त सीसीएल कर्मी मनोज भुइयां के रूप में हुई है। वह सीसीएल के अकाउंट ऑफिस में काम करता था। मनोज शनिवार सुबह अपनी पत्नी और बेटी को फूल तोड़ कर पूजा करने के लिए दिया। मां बेटी पूजा करने बाहर गए। वापस आने पर देखा कि मनोज पंखे की कुंडी में गमछे के सहारे लटका हुआ है।
मृतक मनोज मूल रूप से खलारी थाना क्षेत्र स्थित डकरा के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है । खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

