Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 01:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वैश्विक है भारतीय चिंतन : भैयाजी जोशी
देश

वैश्विक है भारतीय चिंतन : भैयाजी जोशी

November 5, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

देहरादून : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह और अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जोशी उपाख्य भैयाजी जोशी ने कहा कि भारतीय चिंतन और अवधारणा वैश्विक है। हमारा एक आचरण है जो वैश्विक चिंतन का है। उन्होंने कहा कि पूरा भारत देवभूमि है और उत्तराखंड देवभूमि का नेतृत्व करता है। उन्होंने कहा कि इसे सुयोग ही कहेंगे कि मानव जाति का विकास, समूह विकास तभी संभव है जब हम सृष्टि को समझें और इसके लिए संतुलन आवश्यक है। यह विचार भैयाजी जोशी ने राजधानी देहरादून में विज्ञान भारती, उत्तराखंड और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (भारत सरकार) के जीवन के लिए ‘आकाश तत्व पर पंच भूत’ विषयक संगोष्ठी के दूसरे दिन शनिवार को उद्घाटन सत्र में व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास हमेशा विश्व से अनूठा रहा है। हमें सही मार्ग पर चलकर विश्व को नेतृत्व देना है। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषा में लेना नहीं केवल देने के मार्ग पर ही चलना होता है। भैयाजी जोशी ने कहा कि अमेरिका से ज्यादा भारत के लोग सुखी हैं, इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा, सभ्यता, संस्कृति अन्य राष्ट्रों से अलग है। उन्होंने भारतीय व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि भारत में रबी, खरीफ और जायद तीन-तीन फसलें ली जाती हैं। यह अन्य देशों की तुलना में अलग है जबकि विश्व के अन्य देश इस मान्यता, परम्परा और मानकों के नहीं हैं। उन्होंने संतों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे साधु-संत और अन्य अवतार हुए हैं कि जिन्होंने बताया कि जीवन कैसा होगा? इस संदर्भ में हमें चिंतन करना होगा। संतुलन के आधार पर ही गुणों से युक्त व्यक्ति की भारत में पूजा होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन बौद्धिक सम्पदा पर आधारित है। मानव जीवन की 85 फीसदी संपदा पर 10 फीसद लोगों का अधिकार है। यह परम्परा बहुत श्रेष्ठ नहीं मानी जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत भी विश्व में 17 प्रतिशत से अधिक योगदान करने वाला देश बन सकता है लेकिन इसके लिए हमें गलत दिशा छोड़कर अच्छे मार्ग पर चलना होगा। भैयाजी जोशी ने आकाश तत्व की चर्चा करते हुए कहा कि पंच भूत में आकाश तत्व का विशेष महत्व है। आकाश तत्व सर्व व्याप्त है। संपर्क का सबसे आसान मार्ग भी है। उन्होंने कहा कि आकाश तत्व रिक्त स्थान है,आंतरिक और बाहर के आकाश को हमें समझना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति पंच महाभूत पर आधारित है। लोग भले ही वैज्ञानिक और सामाजिक रूप से इसको अलग-अलग मानते हों लेकिन हमारे ऋषियों, मुनियों ने इस सत्य को समझा, जाना और कार्य संस्कृति में अपनाया है। हमें इस पंच महाभूत को समझना होगा। यथार्थ सत्य यही है कि हम जहां से आए, वहीं जाना है। उत्तराखंड विश्वविद्यालय, प्रेमनगर में आयोजित इस तीन दिवसीय संगोष्ठी में केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान विभाग, भारत सरकार डॉ. जितेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डॉ. अजय कुमार सूद प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार भारत सरकार, डा. प्रणव पाण्डया, एस सोमनाथ सचिव डीओएस और विवेकानंद पहल, राष्ट्रीय सचिव विज्ञान भारती आदि लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ में बीच सड़क पर मिला गाय का सिर, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की हो रही साजिश
Next Article मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी और गोपालगंज में भाजपा की जीत

Related Posts

Headlines

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
Headlines

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.