Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 05:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड के कार्यक्रम में बदलाव
रांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड के कार्यक्रम में बदलाव

November 13, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। श्रीमती मुर्मू 15 नवंबर की सुबह रांची पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर से खूंटी चली जायेंगी। वहां बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 15 नवंबर को झारखंड दौरे की तैयारी अंतिम चरण में है। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। 4,000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। खूंटी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। खूंटी जिला के संवेदनशील इलाकों में स्थित जंगलों में कई दिनों तक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। उलीहातु में भगवान बिरसा मुंडा परिसर में पेंटिंग के माध्यम से भगवान बिरसा की जीवनी को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रपति का चौपर जिस हेलीपैड पर लैंड करेगा, उस स्थल को गोबर से लीपा जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े स्थलों को लेकर आकर्षक लाइट लगायी जा रही है। यहां साज सज्जा के कार्य में कई मजदूर लगाए गए हैं। सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। बिरसा मुंडा परिसर की चहारदीवारी पर सोहराई पेंटिंग के माध्यम से जनजातीय परंपरा को जीवंत बनाने की कोशिश की गई है। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर उनकी सुरक्षा में तैनात किये गये पुलिसकर्मियों को रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में ब्रीफ किया गया। पुलिसकर्मियों से कहा गया कि वे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी अपने पास पानी के बोतल और मोबाइल फोन भी नहीं रख पायेंगे। ब्रीफिंग में सुरक्षा से जुड़ी कई छोटी-छोटी महत्वपूर्ण बातें भी बतायी गयी। ब्रीफिंग में एडीजी अभियान संजय लाटकर, डीआइजी बजट शम्स तबरेज, रांची जोन के डीआइजी अनीश गुप्ता, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी अंशुमान कुमार, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, जैप-1 कमांडेंट वाइएस रमेश, जैप-7 कमांडेंट मो अर्शी, आइआरबी-2 कमांडेंट संजय रंजन सहित कई आइपीएस अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मॉक ड्रिल भी किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंगठन ही सभी समस्याओं का निदानः डॉ. मोहन भागवत
Next Article Breaking: सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री अमर बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुईस मराण्डी एवं नीलकंठ मुंडा के खिलाफ पीई दर्ज करने का दिया निर्देश

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.