WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। सिल्ली थाना क्षेत्र के रांची- टाटा मार्ग बंता के समीप टेलर और बोलेरो के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आनन-फानन में घायलों को रिम्स अस्पताल भेजा गया है। घटना बुधवार अहले सुबह 3:00 बजे की है।
मृतकों में मंटू मांझी( 35) और रितेश मांझी (30 ) दोनों सखे भाई थे।बुंडू थाना क्षेत्र पनगूरा के रहने वाले थे। घायलों में विक्की मांझी, सूरज मांझी,बिपुल मांझी,बिक्रम मुंडा काजल मांझी शामिल है। ये पांचों पंखुरा के रहने वाले है। जबकि बाराहातु के रहने वाला धीरज मांझी शामिल है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बोलेरो सवार गूंज महोत्सव में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हुई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल है।

