Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 04:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सेवा के नाम पर धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं: कर्मवीर सिंह
झारखंड

सेवा के नाम पर धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं: कर्मवीर सिंह

December 21, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

सिमडेगा। हिंदू जागरण मंच सिमडेगा जिला द्वारा एस. एस. हाइस्कूल मैदान बानो में सरना सनातन महासम्मेलन सह समरसता सहभोज बुधवार को सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम का संचालन मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डा. सुमन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषि नाथ शाहदेव , प्रदेश संरक्षक रत्नेश, प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार रॉय, प्रदेश युवा वाहिनी प्रमुख विक्रम शर्मा, प्रांत मंत्री शिवशरण के साथ कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
सरना सनातन महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य आतिथि कर्मवीर सिंह ने कहा कि सरना समाज व सनातन समाज दोनों एक ही मां के दो पुत्र हैं। सरना समाज हमारा अभिन्न अंग है। झारखण्ड में जनजातीय सरना समाज के अस्तित्त्व मिटाने के षड्यंत्र से धर्मांतरण का खेल चल रहा है। सेवा के नाम पर चर्च व ईसाई संगठन धर्मांतरण करवा रहे हैं।

हम किसी भी कीमत पर धर्मांतरण होने नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि जिहाद देश के लिए खतरा है। पॉपुलेशन जिहाद,लैंड जिहाद,हेल्थ जिहाद व लव जिहाद से देश हड़पने का षड्यंत्र चल रहा है। लव जिहाद आतंकवाद का नया मॉड्यूल है। हमारी बहन बेटियां लव जिहाद से सजग व सतर्क रहें।
श्री सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास कोई राजनितिक नारा भर नहीं है, बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए मूल मंत्र है।

भारत के चतुर्दिक विकास के लिए देश के नागरिकों को एकजुट होना होगा। देश को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए सभी को आपसी मतभेदों को भूलना ही होगा।

राष्ट्र रक्षा ही हमारा लक्ष्य:डा. सुमन कुमार

सरना सनातन महासम्मेलन को सम्बोधित करते कहा संघ के वरिष्ठ प्रचारक व मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डा. सुमन कुमार ने कहा कि हिंदू जागरण मंच का लक्ष्य राष्ट्र व समाज की रक्षा करना है।

वर्तमान में संगठन ही समाज व राष्ट्र के सुरक्षा का गारंटर है। सामाजिक एकता के लिए संगठन पहला शर्त है। हम हिंदू समाज में प्रहारात्मक शक्ति का संचार करना चाहते हैं। अपने देश व धर्म के प्रति जागरूक रहना समय की मांग है। सामाजिक जाग्रति में ही देश का भला होगा।
उन्होंने कहा कि सरना सनातन एक हैं।

हमारे पूर्वज व महापुरुष एक हैं। वर्तमान सभी चुनौतियों से सामना करने के लिए सरना व सनातन को एकजुटता का परिचय देना होगा देश के एकता को खंडित करने वालें विधर्मियों के साजिश को नाकाम करना होगा।

राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए सनातन हिंदू समाज का सशक्त संगठन की आवश्यकता है। हिंदू जागरण मंच अनवरत ये प्रयास करते आ रहा है।

राष्ट्र निर्माण में युवा आगे आएं। स्वार्थ भाव को स्वाहा करके देशहित में युवा अपनी भूमिका निभाएं।
महासम्मेलन को मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के नुकसान पहुँचाने वाले सभी चुनौतियों का सामना हम एकजुट होकर करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटेलर और बोलेरो में टक्कर, दो की मौत, छह गंभीर
Next Article भीषण सड़क हादसे में 15 स्कूली बच्चों की मौत, कई घायल

Related Posts

Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
झारखंड

डीसी मेघा ने सुनी समस्याएं, बोली- न काटने पड़े दफ्तरों के चक्कर, समय पर करें काम

October 9, 2026
झारखंड

प्रेस क्लब रामगढ़ में सीएम की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने जताया शोक

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.