Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » युवती ने बात करने से किया इनकार तो युवक ने 51 बार घोंपा पेचकस
देश

युवती ने बात करने से किया इनकार तो युवक ने 51 बार घोंपा पेचकस

December 27, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवती पर पेचकस से 51 बार वार कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी, क्योंकि पीड़ित ने आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया था। नगर पुलिस अधीक्षक (कोरबा) विश्वदीपक त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि घटना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आवासीय कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी जब पीड़ित के घर पहुंचा, तब वह अपने घर में अकेली थी। आरोपी ने वार करने के दौरान युवती के चेहरे पर तकिया रखा था, ताकि उसकी चीख कोई नहीं सुन सके और उस पर 51 बार पेचकस से वार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का भाई जब घर लौटा, तो उसने अपनी बहन का खून से लथपथ शव देखा।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जशपुर जिले के रहने वाले आरोपी की तीन साल पहले पीड़िता से दोस्ती हुई थी, जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम करता था और युवती उसमें यात्रा करती थी। आरोपी बाद में काम के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद चला गया और दोनों फोन पर संपर्क में थे। अधिकारी ने कहा कि जब युवती ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया, तो आरोपी ने उसके माता-पिता को भी धमकी दी थी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीम का गठन किया गया है. बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद से आरोपी बस कंडक्टर फरार है जिसकी तलाश जारी है। युवती के माता-पिता ने भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री राष्ट्रीय खादी और सरस महोत्सव का कल करेंगे उद्घाटन
Next Article इस तरीख से लागू होगी नई शिक्षा नीति, धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.