Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पवन वर्मा के बयान पर नीतीश का दो टूक, जहां इच्छा हो जा सकते हैं
देश

पवन वर्मा के बयान पर नीतीश का दो टूक, जहां इच्छा हो जा सकते हैं

January 23, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पवन वर्मा को कड़े शब्दों में जवाब देते हुए कहा है कि जहां मर्जी है वो जाएं, मेरी शुभकामना उनके साथ है। पवन वर्मा द्वारा लिखी गई चिट्ठी का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पवन वर्मा का वक्तव्य पार्टी का वक्तव्य नहीं है। वे विद्वान व्यक्ति हैं, मैं उनकी इज्जत करता हूं, भले ही वो हम लोगों की इज्जत न करें। ये उनका अपना निर्णय है, जहां जाना हो वहां वो जाएं, हमको इस पर कोई ऐतराज नहीं है। नीतीश कुमार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर गुरुवार को पटना में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पत्रकारों द्वारा पवन वर्मा से संबंधित पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनका वक्तव्य है, पार्टी का वक्तव्य नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड को अच्छी तरह समझने की कोशिश कीजिए। कुछ लोगों के बयान से जनता दल यूनाइटेड को मत देखिए। जनता दल यूनाइटेड, जनता के साथ काम करती है। हम लोगों का स्टैंड साफ होता है, किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं होता है। अगर किसी के मन में कोई बात है तो विमर्श करना चाहिए। जरूरी समझें तो पार्टी की बैठक में बातचीत करनी चाहिए और इस तरह का वक्ततव्य देने का कोई मतलब नहीं है। मुझे फिर भी उनके प्रति सम्मान है और इज्जत का भाव है, उन्हें जहां अच्छा लगे वहां जाएं मेरी शुभकामना है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू का भाजपा के साथ गठबंधन पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन वर्मा को नागवार गुजरा है। उन्होंने इस फैसले को लेकर पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार की चिट्ठी लिख दी थी। इसमें उन्होंने भाजपा, नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में गुस्से के माहौल पर अपनी राय रखी थी। दरअसल पवन वर्मा ने पार्टी के विचारधारा के आधार पर नीतीश कुमार से सफाई तक की मांग कर दी है। ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार की लगातार चुप्पी से पवन वर्मा अब बेचैन हो गए हैं। उन्होंने चिट्ठी में नीतीश कुमार से साल 2017 के बाद हुई एक निजी बातचीत का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि किस तरह से नीतीश कुमार ने भाजपा को लेकर आशंका जताई है। पवन कुमार ने लिखा, “आपने कहा था कि किस तरह से भाजपा के वर्तमान नेतृत्व ने उन्हें अपमानित किया है और आपने कहा कि भाजपा भारत को एक खतरनाक जगह लेकर जा रही है, संस्थानों को खत्म कर रही है। अब जरूरत है कि एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष ताकत का गठन किया जाए। यहां तक कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को भी यह जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।”

हालांकि उनकी इस चिट्ठी के बाद जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्‍ठ नारायण सिंह ने इस पर कहा कि पार्टी प्रशांत किशोर व पवन वर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है। वशिष्‍ठ नारायण सिंह ने यह तो कहा कि वे कार्रवाई की सिफारिश अगली बैठक में करेंगे। आगे उन्‍होंने यह भी कहा उन लोगों ने कहीं जाने का मन बना लिया है तो वे स्वतंत्र हैं।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएए के समर्थन में निकले जुलूस पर पथराव और आगजनी
Next Article आजादी के वक्त के फैसले साबित हुए घातक : जेपी नड्डा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.