Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आजादी के वक्त के फैसले साबित हुए घातक : जेपी नड्डा
देश

आजादी के वक्त के फैसले साबित हुए घातक : जेपी नड्डा

January 23, 2020No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि आजादी के वक्त लिए गए फैसले देश के लिए घातक साबित हुए हैं। उससे भारत को बहुत नुकसान हुआ है। लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई। उन्होंने यह बात स्थानीय कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में आयोजित ब्रज क्षेत्र की रैली में कही। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आठ महीनों में 70 साल से लंबित मुद्दों पर ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
उन्होंने शरणार्थियों को नागरिकता देने के मुद्दों और मदद पर महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और मनमोहन सिंह का विचारों का उल्लेख किया। नड्डा ने कहा कि ये जानकर आश्‍चर्य होगा लियाकत और नेहरू के पैक्‍ट में यह तय हुआ था कि भारत में मुसलमानों की रक्षा भारत करेगा और पाकिस्‍तान में हिंदुओं की रक्षा पाकिस्‍तान सरकार करेगी। उस समय पाकिस्तान में अल्‍पसंख्‍यकों की आबादी 23 फीसद थी और अब केवल तीन फीसद हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि हैरानी यह है कि दलित नेता भी सीएए का विरोध कर रहे हैं। उनको यह नहीं पता कि शरणार्थियों में 70 प्रतिशत दलित हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा दलित नेताओं और कांग्रेस के कुछ नेताओं को सीएए के बारे में कुछ भी नहीं पता। वह सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं।
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की बात पर भरोसा न करें। सीएए नागरिकता देने का कानून है। नागरिकता छीनने का नहीं। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ भी छल किया है। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 समाप्त कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 10 लाइनें सीएए पर बोल दें तो हम मान जाएंगे कि वह पढ़ते हैं। विपक्ष देश में दंगे फैलाने की साजिश रच रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने शुरुआत में कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर पहली बैठक आगरा में की थी और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली जनसभा यहीं की है। आगरा से उनका विशेष रिश्ता रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊंचाई प्रदान की है। वह उनके सहयोग, तप, योगदान से पार्टी को और आगे ले जाएंगे।

शरण में आये की रक्षा करना भारत की परम्परा-योगी आदित्यनाथ
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शरण में आये की रक्षा करना भारत की परम्परा का हिस्सा है। इ​सलिए सीएए पर विरोध का कोई औचित्य नहीं है। फिर भी विपक्षी दल सियासत के लिए विरोध कर रहे हैं। हम इनकी वास्तविकता को समझें। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गौरव की अनुभूति करते हैं। उन्होंने 130 करोड़ लोगों में आत्मविश्वास और गौरव भरने का काम किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति पहले से मजबूत हुई है। इसी का परिणाम है कि अमेरिका और ईरान के तनाव की स्थिति में भी भारत से मध्यस्थता की मांग हो रही है। ये प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में न्यू इंडिया की वजह से हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्‍त होना आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील है। इसलिए विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। वसूली की गई तो उपद्रवी कहने लगे गलती हो गई। जो लोग देश के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं उनपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लगेगा। मुख्यमंत्री ने सीएए के विरोध को लेकर धरना प्रदर्शन करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग घरों में दुबक कर बैठे हैं और अपनी महिलाओं व बच्चों को आगे करके माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

पीओके में भी लहरायेगा​ तिरंगा-केशव मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी तो भारत का झंडा कश्‍मीर में लहराया है। जल्‍द ही पाकिस्तान अधिकृत कश्‍मीर में भी भारतीय ध्‍वज लहराता नजर आएगा। अब अमरनाथ यात्रा बिना किसी डर के होगी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा विरोध के खिलाफ नहीं बल्कि सड़कों पर विरोध के बहाने की गई तोड़फोड़, लूट और आगजनी के खिलाफ है। जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार के रूप नकार चुकी है। अमेठी से हुई हार इस बात का प्रमाण है। लेकिन इटली वाली मां को अब भी ये बात समझ नहीं आ रही है।

सीएए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजय की अभिव्यक्ति-स्वतंत्रदेव
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सीएए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजय की अभिव्यक्ति है। यह गौरवशाली क्षण है। हम सब इस उपलब्धि का उत्सव मना रहे हैं। यह कानून जनमत के विश्वास की अभिव्यक्ति है। नागरिकता कानून देश हित में है, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस भ्रम फैला रही हैं। इन दलों ने फंडिंग देकर प्रदेश में हिंसा फैलाने का काम किया, लेकिन योगी सरकार ने तीन दिन में दंगाइयों को रोक दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपवन वर्मा के बयान पर नीतीश का दो टूक, जहां इच्छा हो जा सकते हैं
Next Article असम में 8 उग्रवादी संगठनों के 644 कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.