Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रजनीकांत की टिप्पणी पर नहीं थम रहा राजनीति तूफान, पेरियार की मूर्ति तोड़ी
देश

रजनीकांत की टिप्पणी पर नहीं थम रहा राजनीति तूफान, पेरियार की मूर्ति तोड़ी

January 24, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

चेन्नई। फिल्म अभिनेता के रूप में प्रसिद्धि पाये रजनीकांत के पेरियार को लेकर दिये एक बयान के बाद राजनीतिक तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की सुबह कांचीपुरम जिले में ईवी रामास्वामी पेरियार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से तनाव फैल गया। कई राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा की है। इसी बीच रजनीकांत की टिप्पणी को लेकर कुछ लोग मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गये लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को फटकार भी लगायी। पेरियार समर्थक रजनीकांत पर मांगी मांगने के लिए दबाव बना रहे हैं लेकिन रजनीकांत ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है।

शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि कांचीपुरम जिले के सलावाक्कम में सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त हालत में मिली है, जिससे इलाके में सनसनी मच गई। राजनीतिक नेताओं ने प्रतिमा की तोड़फोड़ की निंदा की है। पेरियार की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के संबंध में द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन और पीएमके संस्थापक एस रामदास ने घटना पर रोष जताते हुए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को रजनीकांत की टिप्पणी को लेकर एक द्रविड़ संगठन ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने संगठन की याचिका खारिज करने के बाद याचिकाकर्ता को फटकार लगायी। कोर्ट ने कहा कि आप लोग हाई कोर्ट भागने की जगह मजिस्ट्रेट कोर्ट क्यों नहीं गये।

दरअसल, रजनीकांत ने 14 जनवरी को एक पत्रिका के वार्षिक कार्यक्रम में द्रविड़ आंदोलन के जनक कहे जाने वाले एम करुणानिधि और पेरियार को लेकर टिप्‍पणी की थी। सुपरस्‍टार ने कहा था कि पेरियार हिंदू देवताओं के कट्टर आलोचक थे लेकिन उस समय किसी ने पेरियार की आलोचना नहीं की। पेरियार ने हिंदू धर्म की कथित ‘कुरीतियों’ के साथ ब्राह्मणों का जमकर विरोध किया था। साथ ही उन्‍होंने दलित वर्ग के उत्‍थान के लिए भी आंदोलन किए। पेरियार ने द्रविड़ कझगम की स्‍थापना की थी। इस टिप्पणी के बाद पेरियार समर्थकों ने रजनीकांत से अपने बयान को वापस लेने और माफीनामे की मांग की थी। इसके बावजूद रजनीकांत ने माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि मैंने जो भी कहा वह सच पर आधारित है, इसलिए माफी मांगने का कोई सवाल नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहॉलिडे समूह से जुड़े सीसी थम्पी की ईडी हिरासत तीन दिन बढ़ी
Next Article आंदोलन का रास्ता छोड़ कैरियर पर ध्यान दे छात्र : बाबा रामदेव

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.