Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 03:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री आज करेंगे बैरसिया औद्योगिक पार्क का भूमिपूजन
Headlines

मुख्यमंत्री आज करेंगे बैरसिया औद्योगिक पार्क का भूमिपूजन

February 14, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (मंगलवार को) जिले की बैरसिया तहसील में नए औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री चौहान करीब तीन लाख नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 112 करोड़ रुपये से अधिक की नेहरयाई समूह जल प्रदाय योजना सहित लगभग 212 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नवीन औद्योगिक केन्द्र के 25 करोड़ 88 लाख के विकास कार्यों के अलावा सुदूर ग्राम संपर्क योजना के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत कवर्ड नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण भी करेंगे।

जगदीशपुर में 28 करोड़ 86 लाख के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को भोपाल जिले के जगदीशपुर में नागरिकों को करोड़ो रुपये के निर्माण और विकास कार्यों की सौगात देंगे। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में 28 करोड़ 86 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री चौहान भदभदा से निपानिया जाट के साढ़े 16 किलोमीटर मार्ग के 3 करोड़ 78 लाख 58 हजार के मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसी तरह लांबाखेड़ा से पिपरिया बाजखां में 5 करोड़ 70 लाख 26 हजार, लांबाखेड़ा से जगदीशपुर मार्ग 4 करोड़ 10 लाख 92 हजार, राजमार्ग क्रमांक 10 ईंटखेड़ी से औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा मार्ग का चौड़ीकरण 10 करोड़, परेवाखेड़ा विद्युत उपकेन्द्र 2 करोड़, ग्राम पंचायत रूनाहा,ललरिया,सेमरीकलां, कचनारिया, जमूसरखुर्द, सिघोडा में एफएसटीपी निर्माण 2 करोड़ 45 लाख 82 हजार, गोबर गैस संयंत्र ग्राम पंचायत रूनाहा,जमुसरखुर्द, धूतखेड़ी और अमरपुर में 40 लाख के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत ईंटखेड़ी में 40 लाख से निर्मित मटेरियल रिकवरी फेसेलिटी सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे।

गौरतलब है कि भोपाल जिले के फंदा ब्लाक स्थित जगदीशपुर कुछ दिन पहले तक इस्लामनगर के नाम से जाता था। हाल ही में केन्द्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने इस्लामनगर का नाम बदलकर जगदीशपुर किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमन्त सोरेन का लातेहार और चतरा जिले की समीक्षा बैठक
Next Article सुषमा स्वराज की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज को आई दीदी की याद, लिखा भावुक संदेश

Related Posts

Headlines

बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

October 10, 2026
Headlines

आज के बच्चे कल के महानायक, इनकी पढ़ाई के लिए खोल देंगे खजाना : सीएम सम्राट

October 10, 2026
Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026

रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

October 10, 2026

बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

October 10, 2026

आज के बच्चे कल के महानायक, इनकी पढ़ाई के लिए खोल देंगे खजाना : सीएम सम्राट

October 10, 2026

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.