Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्ट्रीट डांसर थ्री डी : भरपूर डांस के बीच कहानी कहीं खो सी गई है
Headlines

स्ट्रीट डांसर थ्री डी : भरपूर डांस के बीच कहानी कहीं खो सी गई है

January 24, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ नृत्य संगीत को जीने वाले युवाओं की कहानी है। फिल्म में भरपूर डांस और नये-नये स्टाइल देखने को मिलेंगे लेकिन इन सबके बीच कहानी कही खो सी गई है। रेमो डिसूजा ने अपनी पिछली फिल्में एबीसीडी के सीक्वल की तरह ही इसे भी बनाई है। फर्क इतना ही है कि इसबार फ्लोर कुछ बड़ा हो गया है और बैकड्रॉप लंदन शिफ्ट हो गया है।
सहज (वरुण धवन) का सपना अपने बड़े भाई जो एक डांस मुकाबले में घायल होकर हार गए थे उस मुकाबले को जीत कर भाई होने का फर्ज निभाना। उसकी डांस टीम का नाम है स्ट्रीट डांसर तो दूसरी ओर दो डांस ग्रुप हैं ‘रूल ब्रेकर्स’ और ‘रॉयल’। पाकिस्तानी लड़की इनायत (श्रद्धा कपूर) रूल्स ब्रेकर्स का प्रतिनिधित्व करती है। शायद यह नाम इस लिए है क्योंकि इनायत के घर में डांस की पाबंदी है लेकिन वह छुप-छुप कर डांस करती है यानि रूल्स को ब्रेक करती है। दोनों ग्रुप अन्ना के रेस्टोरेंट में भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखते हैं और लड़ाई करते हैं। तीसरा ग्रुप ‘रॉयल’ है जिसमें नूरा फतेही डांस करती है यानी चारो ओर डांस ही डांस है। इस डांस के धमाल के बीच भारत-पाकिस्तान और श्रीलंका के अवैध घुसपैठियों की चर्चा भी तड़के की तरह है।
निर्देशक रेमो डिसूजा डांस और केवल डांस दिखाना चाहते थे और दिखाया भी। लॉकिंग-पॉपिंग वाले डांस स्टाइल के सभी वेरायटी को थ्रीडी में परोसा गया है। उसमें वे सफल हैं। टीवी पर आने वाले शो ‘डांस प्लस ‘ में वे जो कुछ टूडी में दिखाते आए हैं उसे ही भव्य अंदाज में थ्रीडी में दिखाया है।
अभिनय की बात करें तो वरुण धवन ने अपनी भूमिका को ठीक ठाक ढंग से निभाया है। श्रद्धा कपूर और नूरा फतेही भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में जमी हैं। किसी के भी किरदार में कोई विशेष लेयर नहीं था, उन्हें बस नाचना था।
कमजोर कहानी और उलझी हुई पटकथा के कारण फिल्म अपना अपेक्षित प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाती है। अवैध इमिग्रैंट्स की पीड़ा और दयनीय स्थिति डांस की भरमार के बीच कहीं गुम हो जाती है। स्ट्रीट डांसर को एक औसत दर्जे की फिल्म कहा जा सकता है।
इस फिल्म का मुकाबला साथ में रिलीज हुई ‘पंगा’ और पहले से ही धमाल मचा रही ‘तान्हाजी’ के साथ है। ऐसे में कहीं इन दो महारथियों के बीच यह अधिरथी बन के न रह जाए।

निर्माता : भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लेजली डिसूजा
निर्देशक : रेमो डिसूजा
कलाकार : वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा और नोरा फतेही आदि।
रेटिंग : 2/5

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ने जताया शोक, जांच शुरू
Next Article ‘सुनैना द ब्लाइंड’ की संगीतमय शुरुआत

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.