WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। हाथी ने फिर तीन लोगों को कुचलकर मार दिया है। घटना इटकी थाना क्षेत्र की है। वहीं, हाथी के हमले में एक व्यक्ति घायल है। घायल को रिम्स में भर्ती कराया गया है। इस घटना से ग्रमीणों में दहशत है।
मृतकों में गढ़गांव निवासी पुनई उरांव, मोरो बोड़ेया निवासी गोयंदा उरांव और सुखबीर उरांव उर्फ सुखबीर किंडो शामिल है। इटकी थाना प्रभारी ने बताया कि हाथी को क्षेत्र से भगाने के लिए वन विभाग और पुलिस प्रयास कर रही है। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

