Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा में शामिल हुईं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल
स्पोर्ट्स

भाजपा में शामिल हुईं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल

January 29, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। बैडमिंटन जगत में भारत को कई बड़ी और ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली दुनिया की पूर्व नंबर वन और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अब राजनीति की दुनिया में भी कदम रख दिया है। साइना नेहवाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। साइना के साथ उनकी बहन चंद्रांशु ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर साइना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह देश के लिए लगातार कठिन परिश्रम कर रहे हैं और उनसे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यत ग्रहण की है।

भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने साइना नेहवाल को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर पार्टी में शामिल कराया। सिंह ने कहा कि पूर्व में विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा में शामिल हो रही हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करेंगी। उन्होंने कहा कि साइना ने 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक के दौरान उन्होंने कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में भारत के लिए बैडमिंटन में खिताब जीतने वाली पहली महिला बनीं ।

भाजपा की सदस्यता हासिल करने के बाद साइना ने कहा, “आज मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल हुई हूं, जो देश के लिए बेहतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लिए बहुत मेहनत करते हैं। साइना ने कहा कि खेल की दुनिया से जुड़े रहने के कारण मैं भी कठिन परिश्रमी हूं और प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश के लिए काम करना मेरे लिए काफी सुखद होगा।” साइना ने कहा कि खेल के क्षेत्र में मोदी सरकार ने बेहतर काम किया है और ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के तहत खेल और खिलाड़ियों का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह ऐसी पार्टी से जुड़ी हैं जो देश के लिए लगातार बेहतर काम कर रही है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद साइना ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। नड्डा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि साइना नेहवाल बैडमिंटन में ओलिंपिक, वर्ल्ड चैम्पियनशिप और वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली पहली और इकलौती भारतीय हैं। ओलिंपिक में पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना ने 2014 उबर कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और देश के लिए कांस्य पदक जीता था। वह 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और 2017 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं और राष्ट्रमंडल खेलों मे उनके नाम तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक है। उन्होंने एशियन खेलों में दो कांस्य और एशियन चैम्पियनशिप में तीन कांस्य पदक जीते हैं।

साइना को वर्ष 2009 में अर्जुन अवॉर्ड, 2010 में पद्मश्री, 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। साइना से पहले हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह, पहलवान बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त भी भाजपा में शामिल हुए थे। संदीप हरियाणा की मनोहरलाल सरकार में मंत्री हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रशांत किशोर और पवन वर्मा जदयू से किये गए बाहर
Next Article केंद्रीय गृहमंत्री ने सीएए-एनआरसी और जेएनयू के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.