Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 03:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बुलंदशहर: रज्जू भैया सैनिक स्कूल तैयार, छह अप्रैल से होगी पढ़ाई
देश

बुलंदशहर: रज्जू भैया सैनिक स्कूल तैयार, छह अप्रैल से होगी पढ़ाई

January 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बुलंदशहर। बुलदंशहर जनपद में देश का पहला सैनिक स्कूल बनकर तैयार हो गया है। आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया के नाम पर बना यह सैनिक स्कूल अपनी तरह का अनूठा स्कूल होगा। वर्ष 2020-2021 के शैक्षिक सत्र के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छह अप्रैल से स्कूल में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस स्कूल को लेकर देश में उत्सुकता का माहौल है।

बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर तहसील क्षेत्र के बनैल खंडवाया गांव के निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया 1994 से वर्ष 2000 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक रह चुके हैं। समाज सेवा में उनके योगदान को याद रखने के लिए उनके पैतृक गांव में सैनिक स्कूल की स्थापना की गई है। रज्जू भैया के नाम पर स्थापित यह सैनिक स्कूल अपनी तरह का पहला स्कूल है। इस स्कूल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध इस स्कूल में बच्चों को ऐसा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें सेना के लिए तैयार किया जा सकें।

इस स्कूल में कक्षा छह में 160 बच्चों के पहले बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर के निदेशक कर्नल शिवप्रताप सिंह का कहना है कि इस स्कूल में बच्चों को एनडीए, नेवल अकादमी और भारतीय सेना की प्रौद्योगिकी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए 23 फरवरी तक पंजीकरण कराए जाएंगे। एक मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। प्रवेश परीक्षा में अंगे्रजी, गणित, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति क्षमता के प्रश्न आएंगे। इसके बाद साक्षात्कार और शारीरिक जांच के बाद प्रवेश दिए जाएंगे। छह अप्रैल से विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

शहीदों के बच्चों को मिलेगा आरक्षण
इस सैनिक स्कूल में कारगिल युद्ध समेत कई युद्धों में देश के लिए जीवन न्यौछावर करने वाले शहीदों के बच्चों के लिए आठ सीटें आरक्षित की गई है। शहीदों के आश्रितों को आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल में अन्य कोई आरक्षण नहीं होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य की नियुक्ति विद्या भारती द्वारा की जाएगी। स्कूल में छात्रों व शिक्षकों की यूनीफाॅर्म भी तय की गई है। छात्र हल्के नीले रंग की शर्ट व गहरे नीले रंग की पैंट पहनेंगे। जबकि शिक्षकों के लिए सफेद शर्ट व ग्रे पैंट होगी। स्कूल में छात्रों का नैतिक और आध्यात्मिक विकास होगा। यह स्कूल पूरी तरह से आवासीय होगा। यह स्कूल देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिर्भया के गुनहगार मुकेश की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
Next Article चुनाव आयोग का आदेश, स्टार प्रचारकों की सूची से प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर को बाहर करे भाजपा

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.