Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मैंने देश के लिए जान की बाजी लगाई और भाजपा मुझे आतंकवादी कह रही : केजरीवाल
देश

मैंने देश के लिए जान की बाजी लगाई और भाजपा मुझे आतंकवादी कह रही : केजरीवाल

January 30, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें आतंकवादी कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। केजरीवाल ने कहा कि मैंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी और भाजपा मुझे आतंकवादी कह रही है। उनके लिए देश हमेशा से सर्वोपरि रहा है। जब मैंने खड़कपुर से आईआईटी की, तब कई साथी आईआईटी पास करने के बाद विदेश चले गए, लेकिन मैंने देश मे रहकर ही देश की समस्याओं को ठीक करने का फैसला लिया। जबसे मेरी सरकार बनी है, मैंने दिल्ली के हर बच्चे को अपने बच्चे के समान मानकर उनके लिए बेहतर शिक्षा का इंतजाम किया और भाजपा मुझे आतंकवादी कह रही है। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केजरीवाल ने यह बात कहीं।

उन्होंने कहा कि मैं शुगर का मरीज हूं। देश के लिए भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ी। शुगर का मरीज होने के बावजूद मैंने 15-15 दिन भूख हड़ताल की। डॉक्टर कहते थे कि जान जा सकती है, लेकिन मैं नहीं माना और इसके बाद भी भाजपा मुझे आतंकवादी कह रही है। अब निर्णय मैं दिल्ली की जनतापर छोड़या हूं कि मैं आपका बेटा हूं या आतंकवादी।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के हर व्यक्ति के लिए मैंने बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का इंतजाम किया। क्या कोई आतंकवादी ऐसा करता है। दिल्ली के तमाम बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा के लिए भेजा। क्या इससे मैं आतंकवादी बन गया? भारतीय सेना का कोई भी जवान जो दिल्ली का रहने वाला है। जब बॉर्डर पर शहीद होता है तो मैंने उसके परिवार का ख्याल रखने का काम किया। क्या कोई आतंकवादी ऐसा करता है? मैंने आज तक अपने और अपने परिवार के लिए ना तो कुछ मांगा और ना ही अपने परिवार के बारे में कुछ सोचा। जब भी जरूरत पड़ी देश के लिए जान तक कुर्बान करने को तैयार रहा।
केजरीवाल ने कहा कि मेरे माता-पिता मेरे साथ ही रहते हैं। रोजाना शाम को उनके साथ थोड़ी देर बैठ कर दिन भर की बातों पर चर्चा करता हूं। कल शाम को जब घर पहुंचा और मां-बाप से बात की, तो वह भाजपा के नेताओं द्वारा मुझे आतंकवादी कहे जाने को लेकर बेहद दुखी थे। मेरे माता-पिता कहते हैं कि उनका बेटा कट्टर देशभक्त है। मैंने पिछले 5 सालों में दिल्ली वालों का बेटा बनकर उनके परिवार की जिम्मेदारी उठाने की कोशिश की है। आज मैं यह निर्णय दिल्ली वालों के ऊपर छोड़ता हूं, कि वह मुझे अपना बेटा मानते हैं, अपना भाई मानते हैं या आतंकवादी मानते हैं।
गलत बयानी पर चुनाव आयोग को करनी चाहिए सख्त कार्रवाई : संजय सिंह
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेताओं के इन बयानों से बहुत से लोग आहत हैं और हमारा मानना है कि चुनाव आयोग को इस तरह के बयान देने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए। यह दिल्ली के उन दो करोड़ लोगों का अपमान है जिनके लिए अरविंद केजरीवाल ने उनका बेटा बनकर पिछले पांच सालों में उनकी सेवा की है, आज ऐसे व्यक्ति को भाजपा वाले आतंकवादी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण को लेकर मैं और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने चुनाव आयोग से मिलने जा रहे हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का नहीं मिला समय
संजय सिंह ने बताया कि अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय से समय नहीं मिला है, हम इंतजार करेंगे और जैसे ही उनसे समय मिलेगा, इस पूरी घटना की जानकारी उनको देंगे और उन से अनुरोध करेंगे कि इस पूरी घटना का संज्ञान लिया जाए और भाजपा के नेताओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही चुनाव आयोग की तरफ से की जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिर्भया के दोषियों की डेथ वारंट पर रोक लगाने की मांग
Next Article पिछले पांच साल केजरीवाल काम आया, अगले पांच साल भी केजरीवाल ही काम आएगा : अरविंद

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.