Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएम मोदी के खासमखास अधिकारियों में गिने जाते हैं वित्त मंत्री के दामाद प्रतीक
देश

पीएम मोदी के खासमखास अधिकारियों में गिने जाते हैं वित्त मंत्री के दामाद प्रतीक

June 9, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी बीते कल गुरुवार को संपन्न हुई। बिना किसी शोर-शराबे या धूम धड़ाके के बेंगलुरु में एक सादा समारोह में परिकला वांगमयी, गुजरात के रहने वाले प्रतीक दोशी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। वित्त मंत्री ने शादी की सभी रस्में पूरी कीं और इस सादा समारोह सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी बिना किसी शोर-शराबे संपन्न हुई

बता दें प्रतीक प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के खास अधिकारी हैं और पीएमओ में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मूल रूप से गुजरात के रहने वाले प्रतीक दोशी प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी हैं और यहां वे नरेंद्र मोदी के पहली बार पीएम बनने के बाद से ही साल 2014 से काम कर रहे हैं। उन्होंने सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा किया है। पीएमओ वेबसाइट के मुताबिक प्रतीक दोशी फिलहाल पीएम ऑफिस में रिसर्च एंड स्ट्रैटजी विंग की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पीएम को सचिवीय सहायता देने के साथ ही वे टॉप लेवल के नौकरशाहों की पूरी खोज-खबर रखते हैं।

निर्मला सीतारमण के दामाद प्रतीक दोशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कहना गलत नहीं होगा, दरअसल वे लंबे समय से उनके साथ काम कर रहे हैं। दरअसल, मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद गुजरात में उन्होंने रिसर्च असिस्टेंट का काम किया। बता दें जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब प्रतीक दोशी उनके ऑफिस में ही रिसर्च असिस्टेंट के पद पर थे। इसके बाद जब केंद्र की सत्ता पर नरेंद्र मोदी काबिज हुए, तो प्रतीक को भी गुजरात से दिल्ली बुला लिया गया। 2014 से पीएमओ में काम रहे प्रतीक को चार साल पहले 2019 में ज्वांइट सेक्रेटरी की रैंक देते हुए पीएमओ में ओएसडी नियुक्त किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दामाद प्रतीक दोशी जहां प्रधानमंत्री के खासमखास अधिकारियों में गिने जाते हैं, तो वहीं वे लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहना पसंद करते हैं। वे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। वे लगभग किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं रहते और लो प्रोफाइल रखते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश की पहली पॉड टैक्सी नोएडा में चलेगी
Next Article लड़की ने मठ के स्वामी को लगा ‎दिया 35 लाख का चूना

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.