Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 08:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चिंता न करें नौजवान, सरकार है आपके साथ : मुख्यमंत्री
Headlines

चिंता न करें नौजवान, सरकार है आपके साथ : मुख्यमंत्री

September 5, 2023No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नौजवान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sahebganj : युवा सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के नौजवान रोजगार की चिंता न करें। राज्य सरकार प्रदेश में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है। हमारी सरकार ने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। आप सभी को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए राज्य में “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अब राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी आपके प्रखंड, पंचायत एवं गांवों में कैम्प लगाकर आपकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत लाखों की संख्या में आवेदन मिले। राज्य में पहली बार सरकार आपके घर-घर, पंचायत-पंचायत पहुंचकर आपकी समस्याओं को सुना एवं उसका निष्पादन किया। कुछ वर्ष पहले पेंशन के लिए हमारे बुजुर्ग ब्लॉक के चक्कर काटा करता थे। आज राज्य में कोई भी बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग पेंशन से अछूता नहीं है। मौका था विकास मेला-सह-परिसंपत्ति वितरण समारोह का। यह समारोह आज साहेबगंज के पतना के कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया था। सीएम ने कहा कि आप इन योजनाओं से जुड़े और अपने आप को स्वावलंबी बनाने के साथ राज्य के विकास में योगदान दें।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और कम बारिश के कारण इस वर्ष भी धान की बुआई में कमी आई है। मौसम की वजह से किसान हताहत हैं, लेकिन राज्य के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है। सरकार ने खेती-बारी से से संबंधित कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है जिसका फायदा प्रदेश के किसान को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आप पशु पालकर आय अर्जित कर सकते हैं। राज्य में शिक्षा व्यवस्था में दिन प्रतिदिन सुधार लाने का प्रयास जारी है। सीएम ने कहा कि आज हमारी सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के छात्र-छात्रा आज उत्कृष्ट विद्यालय में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

राज्य के नौजवान चिंता न करे, सरकार आपके साथ

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश के नौजवान रोजगार को लेकर चिंता न करें। सरकार आपके लिए रोजगार सृजन से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो आप इंजीनियर, डॉक्टर, अधिकारी, पत्रकार बनें। अगर आप स्वरोजगार करने के इच्छुक है तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सरकार आपको अनुदान आधारित लोन उपलब्ध करा रही है। आप इस योजना का लाभ उठाएं।

हर वर्ग, हर तबके के लिए चल रही योजनाएं

सीएम ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों औऱ विधवाओं को पेंशन मिल रहा है। किसानों और पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना चलायी जा रही है। पढ़ने वाली बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरङ गोमके छात्रवृत्ति योजना चल रही है। आप सभी इसका भरपूर फायदा उठाएं एवं अपने बच्चियों को साक्षर बनाएं।

सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस है। शिक्षा की बेहतरी के क्षेत्र में सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। आज निजी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा सरकारी विद्यालय में दी जा रही है। उत्कृष्ट विद्यालय इसका उदाहरण है। यहां के शिक्षकों को आईआईएम से प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि वे आधुनिक एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा राज्य के बच्चों को दे सके।

सीएम ने लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्तियां

सीएम ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 592 लाभुकों के बीच 4,80,58,992 रुपए की परिसंपत्ति का किया वितरण। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 107 सखी मंडलों को बैंक लिंकेज के तहत 2 करोड़ 58 लाख रूपए और 424 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत एक करोड़ 42 लाख रुपए की राशि सौंपी। इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अंबेडकर आवास योजना समेत कई योजनाओं का लाभ लाभुकों को प्रदान किया ।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर आयुक्त (संथाल परगना प्रमंडल) लालचंद डाडेल, डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, डीसी रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, पुलिस कप्तान नौशाद आलम समेत जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : सभी का उत्थान और विकास सरकार का संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकल 75 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Next Article चेहल्लुम पर निकला भव्य जुलूस, या हुसैन या अली के लगे नारे

Related Posts

झारखंड

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
Headlines

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.