Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 12:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कल 75 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Headlines

कल 75 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

September 4, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिक्षक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

NewsSamvad : शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं से पीएम मोदी ने सोमवार को बातचीत की। यूथ ब्रेन को आकार देने में उनके योगदान की सराहना की। पीएम अपने आवास पर पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की। उनके साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य लोग भी शामिल हुए. 

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश भर से कुल 75 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है, जो उन्हें 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जाएगा। चयनित पुरस्कार विजेताओं में 50 स्कूल शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

दरअसल, हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर देश में शिक्षकों का हौसला बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिहाज से उन सभी शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

75 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

इस साल 5 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023’ से नवाजे जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी। इनमें 50 स्कूली शिक्षक, उच्च शिक्षा के 13 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं।

शिक्षकों को मिलेंगे 50 हजार रुपये

शिक्षा मंत्रायल के अनुसार, शिक्षकों को दिए गए प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाण पत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक एक रजत पदक दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं को पीएम के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलेगा। शिक्षकों के चयन के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा प्रतिष्ठित व्यक्तियों से युक्त तीन अलग-अलग स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी का गठन किया गया था।

इसे भी पढ़ें : गांव मजबूत होगा तभी राज्य मजबूत होगा : सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधनबाद में भयंकर रोड एक्सीडेंट
Next Article चिंता न करें नौजवान, सरकार है आपके साथ : मुख्यमंत्री

Related Posts

Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Headlines

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
Headlines

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026

सम्राट कैबिनेट में 23 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.