WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Giridih : नशीले पदार्थों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की कारवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी संजय राणा के नेतृत्व में पचम्बा थाना पुलिस ने पचम्बा थाना ले हाई स्कूल के समीप से गांजा के दो कारोबारियों को लाखों रुपए मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
डीएसपी के नेतृत्व में किए गए छापेमारी में पचम्बा थाना पुलिस ने हाई स्कूल के समीप से अमित साहू के घर से तीन किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया। जबकि अमित साहू के पड़ोसी सुजल साहू के घर के कमरे से एक किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
इसे भी पढ़ें : 8 साल का मासूम जब मिला तो मचा तहलका

