Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुविधा के साथ समय बचा रही वंदे भारत ट्रेनें : पीएम
देश

सुविधा के साथ समय बचा रही वंदे भारत ट्रेनें : पीएम

September 24, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वंदे भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi : पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि रेलवे गरीब और मध्यवर्ग की सबसे बेहतर सहयात्री है। आज का यह यात्री इज ऑफ ट्रैवलिंग और समय की बचत चाहता है जिसमें वंदे भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन उन लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक है जो एक दिन में यात्रा कर दूसरे शहर से अपने घर लौटना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज चलाई जा रही नई ट्रेनें आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से युक्त हैं। देश में वंदे भारत के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ रहा है। इसमें अब तक एक करोड़ 19 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। आने वाले समय में देश के हर हिस्से को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से जोड़ा जाएगा। आज सरकार ट्रांसपोर्टेशन पर लगने वाली लागत को कम करने का प्रयास कर रही है। इससे देश का निर्यात भी बढ़ेगा। इसी कारण से अब रेलवे के बजट को कई गुना बढ़ाया गया है।

जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई उनके नाम हैं : उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस; हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस; विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस; पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस; कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सेप्रेस; राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस; जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस। ये नौ ट्रेनें 11 राज्यों- राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों में रेल मंत्री कौन बनेगा इसको लेकर सबसे अधिक चर्चा होती थी। मंत्री जिस प्रदेश से आता था उस राज्य के लिए सबसे ज्यादा ट्रेन चलाई जाती थी। हालांकि जिन ट्रेनों की घोषणाएं होती थीं वो ट्रेनें कभी पटरी पर नहीं उतरती थीं। उन्होंने कहा कि स्वार्थ की इस सोच ने रेलवे को कम बल्कि देश का ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

इस दौरान पीएम ने 1 अक्टूबर को देश में चलाई जाने वाले स्वच्छता महाभियान की जानकारी देते हुए लोगों से इसमें अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की। साथ ही उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर खादी और स्वदेशी को अपने की भी अपील की।

पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशनों के हो रहे कायाकल्प को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यात्रियों के लिए यह भी एक आवास की भूमिका निभाता है। आज रेलवे स्टेशनों का जन्मदिन मनाए जाने की एक नई परंपरा शुरू हुई है। आने वाले समय में इसे विस्तार दिया जाएगा और अधिक सटेशनों व लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने रेलकर्मियों को लोगों के इज ऑफ ट्रैवल को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। साथ ही इस संदर्भ में उनकी भूमिका की प्रशंसा करते हुए लोगों द्वारा उनके कार्य को सराहे जाने पर बधाई भी दी।

इस अवसर पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारा प्रयास ज्यादा से ज्यादा यात्रियों और माल ढुलाई को रेलवे पर शिफ्ट करने का रहा है। इसके अलावा रेलवे को डीजल से मुक्त कर उसके विद्युतीकरण पर भी रहा है। पिछले 9 साल में 37 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण हुआ है। यह जर्मनी के कुल नेटवर्क के बराबर है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन, जानें किराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“जी-20 से भारत ने मनवाया नेतृत्व क्षमता का लोहा”
Next Article पाकिस्तान में दो ट्रेनों में टक्कर, 20 जख्मी

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.