WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : नक्सलियों ने आगामी 22 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। अपने खिलाफ लगातार हो रही पुलिसिया ऑपरेशन के विरोध में यह ऐलान किया गया है। भाकपा माओवादियों के केंद्रीय कमेटी प्रवक्ता अभय ने चिट्ठी जारी कर भारत बंद का ऐलान किया है। चिट्ठी के अनुसार 16 से 21 दिसंबर तक नक्सलियों द्वारा देशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जाएगा और 22 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा। संगठन ने तय किया है कि दूध, एम्बुलेंस जैसी सभी आवश्यक सेवाएं बंद से मुक्त रखी जाएंगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि बंद से निपटने के लिए सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : OMG! एक साथ इतने घरों के तोड़ डाले ताले

