Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डिफेंस एक्सपो में एमबीडीए की मिसाइलें होंगी आकर्षण की मुख्य केंद्र
देश

डिफेंस एक्सपो में एमबीडीए की मिसाइलें होंगी आकर्षण की मुख्य केंद्र

February 3, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांच से नौ फरवरी तक आयोजित हो रहे डिफेंस एक्सपो-2020 में एमबीडीए की मिसाइलें आकर्षण की मुख्य केंद्र होंगी। मिसाइल प्रणाली बनाने वाली यह अग्रणी यूरोपियन कंपनी इस मेगा इंवेंट में अपने कई उत्पादों का प्रदर्शन करेगी।

एमबीडीए कंपनी का मीडिया विभाग देख रहीं शिवानी रेलिया ने सोमवार को यहां बताया कि डिफेंस एक्सपो-2020 में प्रदर्शित एमबीडीए के रोमांचक उत्पाद मेक इन इंडिया के लिए इसके लक्ष्य की दिशा में निरंतर विस्तार और वितरण को दर्शायेंगे। शिवानी ने बताया कि एमबीडीए भारत की रक्षा औद्योगिक क्षमताओं के निर्माण के लिए पिछले 50 वर्षों से भारत सरकार और उद्योग के साथ साझेदारी में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। एमबीडीए को मिसाइन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक अग्रणी के रूप में विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि एमबीडीए ने बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग समूह एवं निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के साथ मिलकर भारतीय सशस्त्र सेना की बढ़ती आवश्यकताएं पूरी करने के लिए मिसाइल एवं मिसाइल प्रणालियों के विकास एवं आपूर्ति के लिए संयुक्त उद्यम स्थापित किया है। शिवानी ने आगे बताया कि एलएंडटी एमबीडीए मिसाइल सिस्टम्स लि. ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अपनी पहली बोली प्रस्तुत की है। इसके तहत कंपनी ने मेक इन इंडिया लक्ष्य के साथ भारतीय नौसेना के शॉर्ट-रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (एसआरएसएएम) आवश्यकता के लिए अपनी आरएफपी प्रतिक्रिया में, नवीनतम पीढ़ी का नेवल एयर डिफेंस सिस्टम सी-सेप्टर की पेशकश की है। वर्ष 2018 में चेन्नई में आयोजित हुए डिफेंस एक्सपो के 10वें संस्करण में कंपनी ने इसकी शुरुआत की थी।

प्रधानमंत्री पांच को करेंगे उद्घाटन
पांच दिवसीय डिफेंस एक्सपो का 11वां संस्करण राजधानी लखनऊ में पांच से नौ फरवरी तक आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे। इस मेगा इंवेंट में एक हजार से अधिक कंपनिया अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इनमें करीब 200 कंपनियां दूसरे देशों की हैं।

राजधानी के वृंदावन योजना के सेक्टर 15 में डिफेंस एक्सपो के आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां बड़ी तेजी से जारी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने स्थलीय निरीक्षण भी किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ तैयारियों की समीक्षा की थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से है केजरीवाल की सहानुभूति : आदित्यनाथ
Next Article तुर्की की बदले की कार्रवाई में मारे गए 30 से ज्यादा सीरियाई सैनिक

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.