Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 11:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य के कोने-कोने तक पहुंचेगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
Headlines

राज्य के कोने-कोने तक पहुंचेगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

December 6, 2023No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Saraikela : युवा सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य का कोई ऐसा कोना नहीं मिलेगा, जहां सरकार नहीं पहुंचेगी। आज राज्य के गांव और पंचायत में शिविर के जरिए जरूरतमंद लोग योजना का लाभ ले रहें हैं। सरायकेला-खरसावां के नौ प्रखंड के 132 पंचायत में भी तय समय के अनुसार शिविर लगाया जा रहा है। मौका था खरसावां के गोंडपुर मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का। सीएम ने कहा कि राज्य भर में लग रहे शिविर के जरिये आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, किसान-मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं।

15 हजार किमी ग्रामीण सड़क का निर्माण होगा

auto

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में 15 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण होगा। बिजली, पानी और सड़क गांव-गांव पहुंचाने का काम होगा। वर्तमान में आपकी सरकार सौ यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करा रही है, इसका लाभ अबतक करीब 66 हजार लोगों को मिला है। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को मजबूती के मकसद से शहर में रहने वाले लोगों को अपने घरों एवं कैम्पस में पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला लिया है।

वनोपज के लिए एमएसपी तय होगा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरह धान खरीद को लेकर सरकार ने मिनिमम सपोर्टिंग प्राइस तय किया है, उसी तरह वनोपज को लेकर भी एमएसपी तय किया जाएगा। इसके लिए सिदो कान्हो वनोपज सहकारी संघ का गठन किया गया है, ताकि वनोपज का सही मूल्य किसानों को मिल सके। बाजार से अच्छे कीमत पर वनोपज क्रय किया जाएगा।

बकाया मिलता तो लाखों एकड़ भूमि सिंचित होती

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की कोयला रॉयल्टी का बकाया राशि एक लाख 36 हजार करोड़ का भुगतान नहीं कर रही है। अगर यह राशि झारखंड को मिल जाती तो बूढे-बुजुर्ग को ढाई हजार रुपए हर महीने देते। हजारों एकड़ जमीन में सिंचाई के लिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाते। युवाओं को स्वरोजगार केलिए 10-10 लाख रुपए देते। 500 रूपए में गैस सिलेंडर देते। लेकिन वे इस बकाया राशि को नहीं दे रहें हैं।

अबुआ आवास योजना राज्य सरकार देगी

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान सभी की जरूरत है। इसके बिना जीवन यापन मुश्किल है। झारखंड के जरूरतमंदों के लिए आठ लाख आवास की स्वीकृति केंद्र सरकार ने नहीं दी। अब राज्य सरकार राज्य संपोषित अबुआ आवास योजना के तहत योग्य जरूरतमंद को योजना का लाभ दे रही है। यह तीन कमरों का सजा-धजा घर होगा। केंद्र सरकार की अनदेखी के बाद यहां के लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार के लिए जरूरी था। पूर्व में 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया गया। लेकिन आपकी सरकार ने 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड बनाकर दिया। अब जनवितरण प्रणाली की दुकान में दाल भी उपलब्ध कराया जाएगा। साल में दो बार कपड़े भी जनवितरण प्रणाली की दुकान से जरुरतमंदों को मिल रहा है।

विदेश में मिल रही है उच्च शिक्षा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहे इसके लिए सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना लागू की गई है। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए सरकार मदद दे रही है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देने का काम हो रहा है। इसकी गारंटर सरकार बनेगी। इसलिए माता-पिता अपनी बच्चियों को पढ़ाएं। मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेश में उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स को शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है। वर्तमान में आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के 50 बच्चों को यह स्कॉलरशिप मिल रहा है। यह देश की पहली ऐसी योजना है।

10 गाय उपलब्ध कराने का आदेश

सीएम हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन संवाद के दरम्यान ईचागढ़ की सविता देवी को 10 गाय उपलब्ध कराने का आदेश दिया। सीएम को संवाद के क्रम में सविता ने बताया कि उसे एक गाय मिली है, लेकिन वह 10 गाय लेना चाहती है। इसके बाद सीएम ने ईचागढ़ के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को 10 गाय उपलब्ध कराने केलिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

ये भी जानना जरूरी है…

  • सरायकेला-खरसावां में वर्ष 2021-22 में आयोजित कार्यक्रम में 1 लाख 11 हजार 355 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 में 1 लाख 56 हजार 773 आवेदन का निबटारा हुआ
  • तीसरे चरण में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में अबतक आयोजित 48 शिविर के माध्यम से 63 हजार 530 आवेदन प्राप्त हुए
  • अबुआ आवास योजना के तहत अबतक कुल 33 हजार 476 आवेदन आए
  • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए शिविर के माध्यम से अबतक 2,509 स्टूडेंट्स ने एप्लीकेशन दिया
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से वर्ष 2023 में 21 हजार 582 किशोरियों को जोड़ते हुए 10.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये
  • बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के 2,758 कूप स्वीकृत हुए
  • झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत अबतक 3,307 किसानों का 11.87 करोड़ रुपये KCC ऋण माफ किया गया
  • किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत वर्ष 2023 में कुल 10 हजार 252 किसानों को कुल 60.28 करोड़ रुपये ऋण उपलब्ध कराया गया
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत अबतक 3,034 लाभुकों को लाभ मिला
  • वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान के तहत कुल 381 खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है, एवं कुल 89 खेल मैदान पूर्ण हैं
  • JSLPS के तहत SHG समूहों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कुल 63.56 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया गया

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल, सरायकेला-खरसावां के डीसी और एसपी, झारखंड आंदोलनकारी आयोग के सदस्य भुनेश्वर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा, जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : इनामी खूंखार नक्सली धराया, खोल गया कई राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइनामी खूंखार नक्सली धराया, खोल गया कई राज
Next Article इन क्रिमिनल्स के टारगेट पर रहती थी गर्भवती महिलाएं, 12 धराये

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.