WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नेरोबी। केन्या के पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का निधन हो गया है। वह 95 साल के थे। वह एक स्कूल शिक्षक भी रह चुके थे।
मोई के निधन की सूचना राष्ट्रपति उहुरु केन्याता ने मंगलवार को दी। मोई ने केन्या पर 24 साल तक शासन किया। केन्याता ने मोई के सम्मान में सूर्यास्त के समय उन्हें दफनाने तक राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने के आदेश जारी किए हैं। मोई पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे।
उल्लेखनीय है कि आलोचक उन्हें तानाशाह बुलाते थे, लेकिन इसके बाद भी मोई को केन्या के लोगों का मजबूत समर्थन मिलता रहा और 1978 में पद पर रहते हुए संस्थापक राष्ट्रपति जोमो केन्याता का निधन होने के बाद मोई के सत्ता में आने पर लोग उन्हें एकजुट करने वाली शक्ति के तौर पर देखते थे।

