Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 03:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ठंड में हाइपरटेंशन के मरीज रखें अपना ख्याल
हेल्थकेयर

ठंड में हाइपरटेंशन के मरीज रखें अपना ख्याल

December 28, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi: ठंड अपना कहर बरपाना शुरु करती है, वैसे वैसे ब्लडप्रेशर का पारा भी ऊपर की ओर चढ़ने लग जाता है। इस ठंड में भी हाइपरटेंशन के मरीजों को अपना खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दरअसल ठंड के मौसम में 3 से 4 गुना हाइपरटेंशन के मरीज बढ़ जाते हैं। ऐसे में खासतौर पर परेशानी बुजुर्गों को या उन लोगों को होती है, जो पहले से ही हाई ब्लडप्रेशर के मरीज होते हैं। ठंड के दिनों में मानव शरीर की रक्त धमनियां संकुचित होने लगती हैं, जिसकी वजह से रक्त प्रवाह को बनाए रखने के लिए अधिक बल की आवश्यकता होती है, इस वजह से ब्लडप्रेशर बढऩे लगता है।

हाइपरटेंशन के मुख्य लक्षण

सिरदर्द होना, चक्कर आना, सांस लेने में परेशानी और सीने या सीने के पीछे वाले हिस्से में दर्द का होना। कुछ ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जिनमें मरीजों को ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देते। सिर दर्द और चक्कर आना हाइपरटेंशन का सबसे बड़ा लक्षण है। सिर दर्द का कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें से 60 प्रतिशत मरीज हाइपरटेंशन के निकलते हैं।

नींद से उठें और जब जाएं नहाने तो रखें ध्यान

हाईब्लड प्रेशर को लेकर चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। ठंड के समय कभी भी सोकर उठने पर सीधे बिस्तर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, ताकि शरीर का तापमान संतुलित हो सकें। 20 प्रतिशत लोगों को पैरालिसिस अटैक नहाते वक्त आता है। ठंड में नहाते समय पानी सबसे पहले पैरों पर डालना चाहिए, उसके बाद पूरे शरीर पर पानी डालना चाहिए। रात में कान ढंककर सोना चाहिए। साथ ही खाने-पीने का ध्यान रखना चाहिए, खाने में ऊपर से नमक नहीं डालना चाहिए, खाने और सोने के बीच 3 घंटे का अंतर होना जरूरी होता है।

बदलते तापमान से हाइपरटेंशन का खतरा

चिकित्सकों की मानें तो हाइपरटेंशन के मामले सबसे ज्यादा ठंड में आते हैं। ठंडी हवा के दबाव के कारण व शरीर और बाहरी तापमान में अंतर आने के कारण हाइपरटेंशन की शिकायत इस मौसम में ज्यादा रहती है। मरीजों की संख्या ठंड में 3 से 4 गुना हो जाती है। हाइपरटेंशन ही पैरालिसिस (लकवा) अटैक का सबसे बड़ा कारण होता है। इसलिए चिकित्सक ठंड में मरीजों को और स्वस्थ लोगों को भी अपना विशेष ख्याल रखने की सलाह देते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकभी सुना है बुलेट प्रूफ जानवर के बारें में, जाने ..
Next Article चार दोस्तों की एक साथ दर्दनाक मौ*त, कैसे क्या हुआ… जानें

Related Posts

हेल्थकेयर

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026
हेल्थकेयर

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026
हेल्थकेयर

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.