Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, शिखरों की रंगाई-पुताई से चमकने लगा महाकाल मंदिर
देश

महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, शिखरों की रंगाई-पुताई से चमकने लगा महाकाल मंदिर

February 6, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

उज्जैन। उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोर-शोर पर चल रही हैं। इन दिनों महाकाल मंदिर परिसर में स्थित मंदिरों एवं शिखरों की रंगाई पुताई से महाकाल मंदिर चमकने लगा है। राजाधिराज भगवान महाकाल के मंदिर में रंगाई-पुताई का कार्य निरन्तर जारी है। मन्दिर का शिखर आदि की रंगाई-पुताई का काम अंतिम चरण है और इससे महाकाल मंदिर अब सुन्दर लगने लगा है।

अपर कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक एसएस रावत लगातार मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में विविध प्रकार की तैयारियों का जायजा लेकर स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं, साथ ही मंदिरों के शिखरों की एकरूपता बनाये रखने के लिए विशेष ध्यान दे रहे हैं। मंदिर आने वाले भक्तों के मंदिर की सुंदरता देखकर प्रशासन की सराहना की जा रही है। रंगाई-पुताई का कार्य उज्जैन विकास प्राधिकरण के उपयंत्री शैलेन्द्र जैन व मंदिर प्रबंध समिति के इंजीनियर अनमोल गुप्ता के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

मंदिर समिति के प्रशासक एसएस रावत ने गुरुवार को मीडिया को इस संबंध में बताया कि भगवान महाकाल का मंदिर इन दिनों रंगाई-पुताई कर चमकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाशिरात्रि पर्व 21 फरवरी को मनाया जायेगा। इसके नौ दिन पूर्व 13 फरवरी से महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। शिवरात्रि महापर्व पर दूर दराज से लाखों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन के लिये उज्जैन आयेंगे। फाल्गुन कृष्ण पंचमी गुरुवार, 13 फरवरी से शिव नवरात्रि उत्सव शुरू होगा और महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार, 21 फरवरी को मनाया जायेगा। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी शनिवार 22 फरवरी को महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सेहरा दर्शन, पारणा दिवस मनाया जायेगा तथा वर्ष में एक बार दोपहर में भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी।

उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर लाखों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन के लिये मन्दिर में आते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशान न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसी को देखकर सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगातार 44 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे। महापर्व पर भगवान मंदिर के पट 20 फरवरी को रात 2.30 बजे खुल जाएंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्मारती होगी और फिर आम लोगों के दर्शन के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। दर्शन का सिलसिला 22 फरवरी की रात 11 बजे तक चलेगा। रात 11 बजे शयन आरती होगी और उसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिये जाएंगे। इस बार भी 13 फरवरी से शिवनवरात्रि शुरू होगी जो 21 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगी। इस दौरान भगवान महाकाल अपने भक्तों को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देंगे। नौ दिन तक भगवान का अलग-अलग विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शिव नवरात्रि में प्रतिदिन विशेष पूजन और हवन-अनुष्ठान भी होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतमिलनाडु : आदिवासी लड़कों से चप्पल उतरवाने पर फिर विवादों में मंत्री
Next Article धार मॉब लिंचिंग : पांच आरोपित गिरफ्तार, टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.