Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 11:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुस्साए लोगों ने जाम किया राजधानी का यह चौक… जानें
Headlines

गुस्साए लोगों ने जाम किया राजधानी का यह चौक… जानें

February 9, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लोगों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : JSSC प्रश्न पत्र लीक मामले में बढ़चढ़ कर आंदोलन में हिस्सा लेने वाले अंगद नायक की मौत की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साए लोग राजधानी रांची के बहू बाजार चौक पर जुट गये और रोड जाम कर दिया। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। मृतक अंगद की मां गीता देवी के बयान पर हत्या का केस (कांड संख्या10/24, दिनांक 9.2.24) टाटिसिल्वे थाना में दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी भादवी की धारा 302 और 120 (बी) के तहत दर्ज की गई है। गीता देवी का इल्जाम है कि एक सुनियोजित तरीके से उनके बेटे की हत्या की गई है। उसे ट्रक या किसी अन्य बड़े वाहन से धक्का मारा गया। नतीजा वह बेतरह जख्मी हो गये। बाद में मेडिका हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसके साथ उसका दोस्त शिवराज सिंह भी था। वह भी घायल हुआ है।

रोती-बिलखती मां गीता देवी का कहना है कि उसका बेटा अंगद नायक झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का केंद्रीय सचिव सह सक्रिय आंदोलनकारी था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र था। अंगद भाषा, खतियान, 60-40 नाय चतलो, स्थानीय निति, नियोजन निति सहित अन्य आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता था। घटना के संबंध में गीता देवी ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि बेटा अंगद के दोस्त शिवराज सिंह के द्वारा उन्हें पता चला कि बीते तीन फरवरी को दोनों टाटिसिल्वे थाना क्षेत्र के चतरा बस्ती में रहने वाले सुमित कुमार महतो के घर गया था। वहां से रात साढ़े दस बजे अपने दोस्त शिवराज के साथ स्कूटी (JH01OR6641) से अपने घर आने के लिए निकला। उसका घर चुटिया के हटिया तालाब, अमर चौक के पास है। रास्ते में ही महिलौंग में एक पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक या कोई भारी वाहन ने योजनाबद्ध तरीके से जान मारने की नीयत से उन्हें धक्का मारा, जिससे अंगद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शिवराज को भी हल्कि चोटें लगी। अंगद को पास के द्वारिका नर्सिंग होम, महिलौंग ले जाया गया। यहां से उसे मेडिका हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मां गीता देवी का इल्जाम है कि एख साजिश के तहत उसके बेटे अंगद की हत्या की गई है। अंगद के पिता रमेश नायक का निधन हो चुका है। लगभग 24 साल के अंगद की मौत की फैली खबर के बाद उसके मुहल्ले के लोग बेहद दुखी हैं।

इसे भी पढ़ें : PLFI का मोस्ट वांटेड ‘बच्चा’ धराया, SDPO क्या बता गये… जानें

इसे भी पढ़ें : सड़क पर उतरे हजारों गुस्साए किसान, धारा 144 लागू… जानें कहां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में नया किस्म का हथियार मिला, दो धराये, क्या बोले SP… देखें वीडियो
Next Article रामगढ़ में पांच इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग… देखें

Related Posts

Headlines

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026
Headlines

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026
Headlines

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026

गांव की चौपाल पर सुलझ रहे झगड़े, बिहार की ग्राम कचहरियों ने 49 हजार परिवारों को दिलाया न्याय

November 10, 2026

जयंती पर याद किये गये डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.