Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 01:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड को आदर्श और विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना लक्ष्य : सीएम
Headlines

झारखंड को आदर्श और विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना लक्ष्य : सीएम

February 23, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि विकसित एवं सशक्त समाज के निर्माण में शिक्षा महत्वपूर्ण कड़ी है। हमारी सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरन्तर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।मेरा मानना है कि शिक्षा ही सामाजिक तथा आर्थिक उन्नति का मुख्य मार्ग है। समाज के भीतर शिक्षा का दीप जलता रहे यह हमारा ध्येय है। एक परिवार जब पूर्ण रूप से शिक्षित हो जाता है तो उस परिवार में सदैव रोशनी बनी रहती है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ और बेहतर करने में हमारी सरकार ने कामयाबी की ओर कदम बढ़ाए हैं। मौका था एक निजी चैनल की ओर से आयोजित कांक्लेव “पलाश सशक्त झारखंड” का। सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य के भीतर संचालित 5 हजार प्राइमरी विद्यालयों को बंद करने का कार्य किया था। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य निरंतर कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना वृद्धि के साथ-साथ गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना संचालित कर रही है। अब पैसों के अभाव से यहां के बच्चों का पढ़ाई बीच में छूटेगा नहीं।

पिछले चार वर्षों में 55 हजार SHG को 8247 करोड़ की वित्तीय सहायता दी गई

auto

सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार महिला सखी मंडल के सदस्यों को मजबूत करने के लिए पिछले चार वर्षो में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। राज्य की महिलाएं विभिन्न रोजगार से जुड़कर सशक्त और आत्मनिर्भर बने इस निमित्त हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने पिछले 4 वर्षों में राज्य में 55 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 8 हजार 247 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने का कार्य कर दिखाया है। सीएम ने कहा कि वैसी महिलाएं जो हड़िया दारु बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं उन्हें फूलों झानों आशीर्वाद योजना से जोड़कर सम्मानजनक रोजगार की ओर अग्रसर किया गया है। फूलों झानों आशीर्वाद योजना के तहत अब इन महिलाओं को 50 हजार रुपए तक की सहायता राशि ऋण स्वरूप उपलब्ध कराई जा रही है। हमारा प्रयास है कि ऐसे व्यवसाय से जुड़े महिलाओं को मुख्य धारा में लाकर सम्मान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा समाज को दूषित करता है। अच्छा-अच्छा परिवार नशा से बिगड़ जाता है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हम समाज के विकास में मुख्य धारा से जुड़कर अपनी महत्ती भूमिका निभाएं।

एक आदर्श और विकसित राज्य बनाना लक्ष्य

सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए आगे बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत अब विद्यार्थी, आंदोलनकारी, वृद्धजन, दिव्यांग अपने गंतव्य तक का सफर मुफ्त में कर सकेंगे। यातायात की सुविधा को बढ़ाना बहुत आवश्यक है। मेरा मानना है कि यातायात की सुविधा सरल और सुलभ होगी तभी ग्रामीण तथा शहरी सभी क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि आएगी।

छोटे-बड़े सभी किसानों के खेतों में पहुंचाएंगे पानी

सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड के किसानों के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में छोटे-बड़े सभी वर्ग के किसान भाइयों के खेतों तक सिंचाई हेतु पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाई जाए। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने के उद्देश्य से पिछले दिनों संताल, पलामू तथा कोल्हान प्रमंडल में पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निजी उद्योग संस्थानों में 75 प्रतिशत नियुक्तियां स्थानीय लोगों का हो इस निमित्त कानून बनाने का कार्य किया है। सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि यहां के खनिज-संपदाओं का उपयोग राज्य के विकास में सत प्रतिशत लगे इस लक्ष्य के साथ नीति निर्धारण की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग पिछले डेढ़ सौ वर्षो से झारखंड की खनिज संपदाओं का उपयोग दूसरे राज्यों के लोगों ने किया है। यहां के आदिवासी और मूलवासी लोगों को यहां की खनिज संपदाओं का लाभ से दूर रखा गया है। यहां की खनिज संपदाओं का उपयोग राज्य के विकास में की जाए इस उद्देश्य के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।

रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना प्राथमिकता

सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार शुरुआती दिनों से ही रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार के गठन के तुरंत बाद देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण का प्रभाव रहा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण काल में हमारी सरकार ने बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देश के सामने रखा। राज्य की जनता के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों को भी बचाने का कार्य किया गया। प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन जैसी विपरीत स्थिति में भी रेल मार्ग, सड़क मार्ग तथा हवाई मार्ग के माध्यम से वापस उनके घरों तक पहुंचाया गया। हमारी सरकार ने लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने का काम किया ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। रोजगार के साथ-साथ लोगों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया।

इसे भी पढ़ें : “गुप्ता ट्रेडर्स से गैंग ने नहीं मांगी रंगदारी”, कुख्यात अमन का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : राजधानी में होल्डिंग टैक्स को लेकर बड़ी खबर… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधनबाद में बदले गये 33 थाना और ओपी प्रभारी… देखें लिस्ट
Next Article घरेलू बिजली को लेकर चंपई सोरेन कैबिनेट का बड़ा फैसला… जानें क्या

Related Posts

Headlines

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.