WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लॉस एंजेल्स। चीन में महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस से वुहान में रह रहे एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। कोरोना वायरस से किसी भी अमेरिकी नागरिक की पहली मृत्यु हुई है।अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि 60 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
उसका वुहान स्थित जिनयिनतीयन अस्पताल में निधन हो गया। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को अमेरिकी नागरिक के कोरोना वायरस से मौत की सूचना दीथी। चीन से बाहर फिलिपींस और हांगकांग में एक -एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से मरने की पुष्टि हो चुकी है।

