Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 06:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकारी वकील उज्ज्वल निकम पर बनेगी बायोपिक, उमेश शुक्ला होंगे निर्देशक
Headlines

सरकारी वकील उज्ज्वल निकम पर बनेगी बायोपिक, उमेश शुक्ला होंगे निर्देशक

February 8, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

उमेश शुक्ला की अगली फिल्म लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम पर एक बायोपिक होगी। इस बायोपिक का नाम ‘निकम’ रखा गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक भावेश मंडालिया और गौरव शुक्ला स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अभी तक कलाकारों का पता नहीं चला है। 102 नॉट आउट (2018) और ऑल इज वेल (2015) के निर्देशक उमेश शुक्ला की अगली फिल्म सरकारी वकील उज्ज्वल निकम पर एक बायोपिक है। फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताई जाएगी, जो देश में कुछ विवादास्पद और कठिन मामलों के केस लड़े हैं। इस बायोपिक को उमेश शुक्ला, सेजल शाह, आशिष वाघ, गौरव शुक्ला और भावेश मंडलिया प्रोड्यूस करेंगे। मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने मुंबई आतंकी हमले (2008) के दोषी आमिर अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था।
उज्ज्वल निकम ने 1993 के मुंबई बम धमाकों, 26/11 हमले, टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार और प्रमुख भाजपा नेता प्रमोद महाजन की हत्या जैसे हाई प्रोफोइल मामलों में केस लड़ा है। अपने जीवन पर फिल्म बनने के बारे में उज्ज्वल निकम निकम ने कहा कि मुझ पर किताब लिखने या फिल्म बनाने के लिए सालों से पीछा किया जाता रहा है। इसके प्रति मैं अनिच्छुक था। क्योंकि मुझपर अपने पीड़ितों के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन मैं इस प्रतिभाशाली टीम के साथ जुड़ने के लिए राजी हो गया हूं। मुझे इन पर भरोसा है कि वे हमारी लड़ी कहानियों के साथ न्याय करते हुए अच्छे से फिल्माएंगे, जो हमें प्रेरित करेगी। उमेश शुक्ला ने कहा कि फिल्म बनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म में सभी हीरो टोपी नहीं पहनते हैं, कुछ काले कोट भी पहनते हैं और निकम एक सच्चे हीरो हैं। वह भारत के सुपरहीरो हैं, जिसे बदले पर नहीं बल्कि न्याय पर विश्वास है।
उज्ज्वल निकम का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता देवरावजी एक जज थे, जबकि माता गृहणी थी। बीएससी करने के बाद उज्ज्वल निकम ने जलगांव के ही एसएस म्यामांर कॉलेज से ही कानून की पढ़ाई की। निगम के बारे में कहा जाता है कि वह जिस केस को अपने हाथ में ले लें उसमें गुनहगार सजा से बच नहीं पाता है। उनके बेटे अनिकेत निकम भी वकील हैं। उज्ज्वल निकम को अंडरवर्ल्ड और आतंकी संगठनों से धमकी भी मिल चुकी है। इस कारण केंद्र सरकार की ओर से उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी, जिसे घटाकर अब वाई श्रेणी कर दी गई है। निकम को 2016 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleट्रम्प ने की गवाही देने वाले दोनों अधिकारियों की छुट्टी
Next Article अब 2 अप्रैल को रिलीज होगी आर माधवन और अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘निशब्दम’

Related Posts

Headlines

अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या

September 16, 2026
Headlines

CM हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच, झारखंड में माइनिंग, शिक्षा और निवेश पर बनी बड़ी रणनीति

September 16, 2026
Headlines

पुराने बदमाशों की कुंडली खंगालेगी रांची पुलिस, बिगड़ैल युवाओं पर भी कसेगा शिकंजा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या

September 16, 2026

CM हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच, झारखंड में माइनिंग, शिक्षा और निवेश पर बनी बड़ी रणनीति

September 16, 2026

पुराने बदमाशों की कुंडली खंगालेगी रांची पुलिस, बिगड़ैल युवाओं पर भी कसेगा शिकंजा

September 16, 2026

बिहार STF की बड़ी स्ट्राइक… पटना और गोड्डा में रेड मार किया चौंकाने वाला खुलासा

September 16, 2026

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.