Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 08:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब 2 अप्रैल को रिलीज होगी आर माधवन और अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘निशब्दम’
Headlines

अब 2 अप्रैल को रिलीज होगी आर माधवन और अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘निशब्दम’

February 8, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अनुष्का शेट्टी की ‘निशब्दम’ अब 2 अप्रैल को तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी। टॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी अरुंधति, बाहुबली, रुद्रमादेवी, और भागामाथी जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद फिल्म ‘निशब्दम’ में मुख्य भूमिका में हैं। हेमंत मधुरकर फिल्म ‘निशब्दम’ को निर्देशित करेंगे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर टीजी विश्वा प्रसाद और कोना वेंकट हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। यह फिल्म 2 अप्रैल को दुनिया भर में तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है। पहले यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होने वाली थी। अंग्रेजी में फिल्म का शीर्षक ‘साइलेंस’ है। निशब्दम मूवी ने ट्विटर पर फिल्म पोस्टर शेयर कर लिखा-‘फिल्म ‘निशब्दम’ 2 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। अपडेट के लिए बने रहें।’

फिल्म में अभिनेता आर माधवन अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के पति के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में अंजलि, शालिनी पांडे, सुब्बा राजू, श्रीनिवास अवसारा और माइकल मैडसेन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में संगीत निर्देशक गोपी सुंदर हैं। एक्शन दृश्यों को एलेक्स टेरिफ ने कोरियोग्राफ किया है। अनुष्का, माधवन और अंजलि का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही जारी हुआ था। अनुष्का के जन्मदिन पर टीजर जारी किया गया था। ‘निशब्दम’ एक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी का नाम साक्षी है। फिल्म में अनुष्का मूक कलाकार की भूमिका में हैं, वहीं अभिनेता आर माधवन एक मशहूर संगीतज्ञ के किरदार में हैं। फिल्म में अनुष्का एक हत्या की चश्मदीद बनती हैं, जिस पर फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म के टीजर में सभी कलाकारों को हत्या के संदिग्ध के तौर पर पेश किया गया था।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी वकील उज्ज्वल निकम पर बनेगी बायोपिक, उमेश शुक्ला होंगे निर्देशक
Next Article फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करेंगे शादी

Related Posts

Headlines

बिक्री से पहले पकड़ी गईं 10 हजार एक्सपायरी बोतलें, रामगढ़ प्रशासन ने कराया नष्ट

September 16, 2026
Headlines

JPSC-CGL धांधली में CID ने 4 और को दबोचा, लालपुर से कोडरमा तक जुड़े थे तार

September 16, 2026
Headlines

ट्रैक्टर और नाव से बाढ़ के बीच पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री, पीड़ितों को 7-7 हजार की मदद

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिक्री से पहले पकड़ी गईं 10 हजार एक्सपायरी बोतलें, रामगढ़ प्रशासन ने कराया नष्ट

September 16, 2026

JPSC-CGL धांधली में CID ने 4 और को दबोचा, लालपुर से कोडरमा तक जुड़े थे तार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और नाव से बाढ़ के बीच पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री, पीड़ितों को 7-7 हजार की मदद

September 16, 2026

अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या

September 16, 2026

CM हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच, झारखंड में माइनिंग, शिक्षा और निवेश पर बनी बड़ी रणनीति

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.