Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 08:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करेंगे शादी
Headlines

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करेंगे शादी

February 8, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तभी से उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। आखिरकार अब इंतजार खत्म हो गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज के बाद दिसंबर में शादी करेंगे। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी को लेकर अपनी कोई टिप्पणी नहीं दी है। अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होगी। ‘ब्रह्मास्त्र’ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की साथ में पहली फिल्म है।
पिछले साल एक अवार्ड शो में आलिया ने रणबीर के लिए प्यार का इजहार किया था। चर्चा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर में शादी के लिए सहमत हो गए हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है और कपूर-भट्ट परिवार जल्द ही शादी की तारीख की घोषणा कर सकते हैं। दोनों परिवार वाले अपने रिश्तेदारों को शादी के जश्न में शामिल होने के लिए कह दिया है। हाल ही में आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ अरमान जैन के शादी के रिसेप्शन में पहुंची थी। तीनों ने एक साथ पोज दिया था। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इससे पहले आलिया रणबीर के साथ ऋषि कपूर को देखने के साथ दिल्ली गई थी। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इंफेक्शन के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए थे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने दो साल की रिलेशनशीप के बाद इस साल दिसबंर में शादी के बंधन बंध जाएंगे। चर्चा है कि दोनों की शादी 18 दिसंबर, 2020 को मुंबई में होगी।

पिछले साल उनकी शादी का एक कार्ड भी वायरल हुआ था। हालांकि बाद में पता चला कि वह कार्ड फर्जी था। आलिया के पास बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट हैं, जिनमें करण जौहर के पीरियड ड्रामा ‘तख्त’, पिता महेश भट्ट की ‘सड़क-2’, संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ शामिल हैं। वहीं रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद यश राज फिल्म्स की ‘शमशेरा’ की शूटिंग पूरी करेंगे।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब 2 अप्रैल को रिलीज होगी आर माधवन और अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘निशब्दम’
Next Article अली अब्बास जफर की सुपरहीरो फिल्म में नजर आएगी कैटरीना कैफ

Related Posts

Headlines

यूपी ATS के शिकंजे में अलकायदा से जुड़ा आतंकी, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा

September 16, 2026
Headlines

बिक्री से पहले पकड़ी गईं 10 हजार एक्सपायरी बोतलें, रामगढ़ प्रशासन ने कराया नष्ट

September 16, 2026
Headlines

JPSC-CGL धांधली में CID ने 4 और को दबोचा, लालपुर से कोडरमा तक जुड़े थे तार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

यूपी ATS के शिकंजे में अलकायदा से जुड़ा आतंकी, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा

September 16, 2026

EPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा

September 16, 2026

बिक्री से पहले पकड़ी गईं 10 हजार एक्सपायरी बोतलें, रामगढ़ प्रशासन ने कराया नष्ट

September 16, 2026

JPSC-CGL धांधली में CID ने 4 और को दबोचा, लालपुर से कोडरमा तक जुड़े थे तार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और नाव से बाढ़ के बीच पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री, पीड़ितों को 7-7 हजार की मदद

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.