Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रोडवेज और क्रूजर जीप की भिड़ंत में मरने वाले म.प्र. के सभी नौ लोगों की शिनाख्त
देश

रोडवेज और क्रूजर जीप की भिड़ंत में मरने वाले म.प्र. के सभी नौ लोगों की शिनाख्त

February 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भीलवाड़ा। जिले के भीलवाड़ा कोटा मार्ग पर बीगोद के निकट सोमवार को देर रात हुए सड़क हादसे में मरने वाले मध्यप्रदेश के सभी नौ लोगों की शिनाख्त हो गयी है। दो मृतकों का पोस्टमार्टम भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय और सात लोगों का पोस्टमार्टम मांडलगढ़ चिकित्सालय में कराया गया है। सभी शवों को एक साथ उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, मुझे भीषण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान दुख की इस घड़ी में उन्हें सहनशक्ति दें।

जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट और पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर सोमवार मध्य रात्रि में ही पहले जिला चिकित्सालय बाद में बीगोद घटनास्थल तथा मांडलगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। घायलों का समुचित उपचार करने और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके पैतृक गांव पहुंचाने की व्यवस्था करायी है। सभी पोस्टमार्टम आज किये गये हैं।

जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट के अनुसार सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। नौ मृतकों में पार्थ पुत्र राजेन्द्र शर्मा (18), प्रदीप पुत्र देबीलाल शर्मा (32), त्रिलोकचन्द पुत्र भेरूलाल शर्मा (52), कौशल्या पत्नी त्रिलोकचन्द शर्मा (48), मनीषा पत्नी विनायक शर्मा (21), राजेन्द्र पुत्र भेरूलाल शर्मा (50), कौशल्या पत्नी देबीलाल शर्मा (54), दीपक बैरागी पुत्र बृजमोहन नागौरी (21) सभी निवासी संधारा भानपुरा मध्यप्रदेश एवं क्रुजर डाइवर नईम डाबला शामिल है।

घायलों में क्रूजर जीप में सवार छह लोगों मोना शर्मा पत्नी प्रदीप शर्मा, वेदिका पुत्री प्रदीप शर्मा, अनुज पुत्र जगदीश शर्मा, तनुज पुत्र जगदीश शर्मा, अभिषेक पुत्र त्रिलोकचन्द शर्मा, विनायक पुत्र त्रिलोकचन्द शर्मा सभी निवासी संधारा भानपुरा मध्यप्रदेश के अलावा रोडवेज बस में सवार घायल चन्द्रप्रकाश पुत्र गणपत खटीक निवासी पारोली भीलवाड़ा, गोविन्द पुत्र भवानी शंकर सेनी निवासी भीलवाड़ा, कैलाश पुत्र रघुनाथ प्रसाद शर्मा निवासी नाथद्वारा, लक्ष्मी पत्नी कैलाश शर्मा निवासी नाथद्वारा, रुक्मणी पत्नी महादेवश्वर शर्मा निवासी भीलवाड़ा को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा रोडवेज बस में घायल जिनका ओपीडी में उपचार किया है उसमें सोनू पुत्र बालूलाल जीनगर निवासी भीलवाड़ा, राजवीर पुत्र रामकुंवार मीणा निवासी गाडोली भीलवाड़ा, रामप्रसाद पुत्र गोरू मीणा निवासी सरसिया, रवि पुत्र जोधराज रावत निवासी भीलवाड़ा, दीपक पुत्र विजयशंकर के अलावा यामिन पुत्र कामील शामिल हैं।

आज रोडवेज प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये, गंभीर घायलों को 5-5 हजार रुपये तथा सामान्य घायलों को 1-1 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी है।

जिला चिकित्सालय के पीएमओ डा.अरुण गौड़ ने बताया कि जिला चिकित्सालय से दो शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनको मांडलगढ़ भेजा गया है। वहां सात शवों का पोस्टमार्टम करा सभी शवों को एक साथ जिला प्रशासन की ओर से मुहैया कराये गये वाहन से उनके पैतृक गांव संधारा मध्यप्रदेश भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि मृतक व घायल संधारा से भीलवाड़ा में आजाद नगर में जगदीश त्रिवेदी के दो बेटों की शादी में मायरा लेकर संधारा से यह परिवार क्रूजर जीप में भीलवाड़ा आये थे और मायरा की रस्म पूरी कर रात को वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में हादसा होने से परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गयी। आज पोस्टमार्टम के दौरान परिवार व गांव के काफी लोग मांडलगढ़ पहुंचे हुए थे।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट के अनुसार मृतकों के परिवारजनों और घायलों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के बारे में कार्रवाई की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री योगी बोले, पूर्वी उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन बनेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
Next Article कर्मचारी कल्याण निगम में 11.48 करोड़ का गबन, 14 कर्मचारी निलंबित

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.