Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वोट की राजनीति करना ही जेएमएम-कांग्रेस का उद्देश्य : सुदेश महतो
Headlines

वोट की राजनीति करना ही जेएमएम-कांग्रेस का उद्देश्य : सुदेश महतो

May 5, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : AJSU सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि चुनाव और वोट की राजनीति करना ही जेएमएम-कांग्रेस का उद्देश्य रह गया है। जेएमएम-कांग्रेस की सरकार के साढ़े चार साल होने को हैं। इस दौरान राज्य ने बहुत कुछ खोया और सहा। अब वादाखिलाफी सरकार की विदाई का वक्त आया है। मौका था रांची के हरमू स्थित AJSU के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह का। इस दौरान मैट्रिक्स क्रॉप केअर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, निदेशक सतेंद्र कुमार नारायण समेत कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुदेश ने कहा कि सरकारी संरक्षण में खनिज संपदाओं का दोहन बदस्तूर जारी है और इसने इतिहास बना दिया है। सरकार के पास युवाओं के नियोजन, सूखे खेतों में सिंचाई का प्रबंध करने के लिए कोई प्लान नहीं है। इसका परिणाम है जनता, किसान, युवा सभी असहाय महसूस कर रहे हैं। राज्य में चौतरफा निराशा है।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नवीन कुमार और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में एक सफल मुकाम हासिल करने के बाद वापस जमीन से जुड़कर काम करने की इच्छाशक्ति बहुत कम लोगों में होती है। नवीन के हमारे साथ जुड़ने से पार्टी में एक नवीन सोच का पदार्पण हुआ है।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नवीन कुमार ने कहा कि जब सामाजिक जीवन में आने का निश्चय किया तो सबसे पहले आजसू का नाम जेहन में आया। सुदेश महतो की सोच और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूं। पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

चंद्र प्रकाश चौधरी कल फाइल करेंगे नॉमिनेशन

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से NDA के AJSU प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी कल यानी सोमवार को दिन के 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के उपरांत बोकारो के जैना मोड़ स्थित बांधडीह स्कूल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा को भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बिहार के डिप्टी सीएम सह बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, AJSU के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो समेत गठबंधन के कई नेता संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें : दो मुखिया सहित कई लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमई में PM मोदी दो रोज और आयेंगे झारखंड, कब-कब… जानें
Next Article पत्नी के सीने पर गर्म पेचकस से गोद डाला अपना नाम

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे गैंग को रामगढ़ पुलिस की दोहरी चोट… जानें क्या 

October 29, 2026
Headlines

पति के मोबाइल से सुलगी कलह की आग, फिर…

October 29, 2026
Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुख्यात राहुल दुबे गैंग को रामगढ़ पुलिस की दोहरी चोट… जानें क्या 

October 29, 2026

पति के मोबाइल से सुलगी कलह की आग, फिर…

October 29, 2026

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.