Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 08:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक जून से होंगे कई बड़े बदलाव, सीधा पड़ेगा जेब पर असर
Headlines

एक जून से होंगे कई बड़े बदलाव, सीधा पड़ेगा जेब पर असर

May 30, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जून
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : देश में एक जून से भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। इन बदलावों में बैंकों से जुड़े नियम से लेकर, आधार कार्ड अपडेट, गैस सिलेंडर की कीमतें आदि शामिल हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियम

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए नए रेगुलेशंस की घोषणा की है। ये नए नियम 1 जून से लागू हो रहे हैं, जिसमें किसी को भी ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए सरकारी RTO जाकर ड्राइविंग टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी बल्कि वे ऑथोराइज्ड प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर पर भी ये टेस्ट दे पाएंगे। ये सेंटर टेस्ट लेने के बाद लाइसेंस योग्यता सर्टिफिकेट जारी कर पाएंगे।

सख्त होंगे ट्रैफिक नियम

नए नियमों के तहत, ट्रैफिक के नियमों में भी सख्ती की जाएगी। बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर सख्त दंड शामिल है, जिसके तहत अब जुर्माना दो हजार रुपये तक पहुंच गया है। नाबालिगों को गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर दंड और भी कठोर है, जिसमें 25 हजार रुपये का जुर्माना और माता-पिता के खिलाफ संभावित कार्रवाई के साथ-साथ वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द करना शामिल है। ऐसा करने पर लाइसेंस रद्द होने के साथ-साथ नाबालिग को 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिलेगा। तेज गति से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीट बेल्ट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

आधार कार्ड अपडेट

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI के अनुसार, अगर आपने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। ये काम आप आधार सेंटर पर जाकर भी कर सकते हैं। उपयोगकर्ता 50 रुपये प्रति अपडेट का मामूली शुल्क देकर अपने आधार कार्ड को ऑफलाइन अपडेट करवा सकते हैं। जबकि UIDAI पोर्टल पर कोई चार्ज नही देना होगा।

रसोई गैस के दाम

हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। महीने की पहली तारीख को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तय करती हैं। एक जून को गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है। आखिरी बार 9 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था।

10 दिन बैंक में छुट्टी

RBI के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जून में बैंक दस दिन बंद रहेंगे। इन निर्धारित छुट्टियों में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार और अन्य विशिष्ट छुट्टियां जैसे कि रज संक्रांति और ईद-उल-अज़हा शामिल हैं। देश में सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक जून को कई राज्यों में भी बैंकों की छुट्टी रहने वाली हैं। बैंक जाने से पहले एक बार अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देखें।

इसे भी पढ़ें : पूर्व CM हेमंत सोरेन को SC से वापस लेनी पड़ी याचिका… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : इश्क में का’तिल बनी बेटी, सोये बाप को का’ट डाला…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराहुल गांधी का दुमका दौरा रद्द… जानें क्यों
Next Article प्रचंड गर्मी ने झारखंड में ले ली चार लोगों की जान… देखें

Related Posts

Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.