Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 08:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, और क्या-क्या बदला… जानें
Headlines

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, और क्या-क्या बदला… जानें

June 1, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सिलेंडर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : आज यानी एक जून से कई नियमों में बदलाव हो गये हैं। 19 किलो वाला LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 72 रुपए तक सस्ता हो गया है। अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर या ड्राइविंग स्कूल जाकर दे सकेंगे। पंजाब नेशनल बैंक में जिन अकाउंट में 3 साल से ज्यादा समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है वो अकाउंट आज से बंद हो जाएंगे।

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 72 रुपए तक घटे

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 72 रुपए तक घटा दिए हैं। दिल्ली में दाम अब 69.50 रुपए घटकर 1676 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1,745.50 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर अब 72 रुपए कम होकर 1787 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1859 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1698.50 रुपए से 69.50 रुपए कम हो कर 1629 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1840.50 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 का मिल रहा है।

2. आधार-पैन लिंक न होने पर देना होगा ज्यादा टैक्स

अगर आपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आज से ज्यादा TDS कटेगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स से 31 मई से पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने को कहा था। पैन को आधार से लिंक करने पर अभी 1000 रुपए की फीस लग रही है। पैन को आधार से लिंक न करने पर पैन इनऑपरेटिव भी हो जाएगा। हालांकि, जो व्यक्ति एग्जेम्प्टेड कैटेगरी में आते हैं, वे प्रभावित नहीं होंगे। आप घर बैठे चेक कर सकते हैं आपका पैन, आधार से लिंक है या नहीं।

3. हवाई सफर सस्ता हो सकता है

ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को घटाया है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में ATF 6,673.87 रुपए सस्ता होकर 94,969.01 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है। वहीं चेन्नई में ATF 7,044.95 रुपए सस्ता होकर 98,557.14 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है।

4. ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियम में बदलाव

अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) में टेस्ट देने की जरूरत नहीं है। आप अपना ड्राइविंग टेस्ट प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर या ड्राइविंग स्कूल जाकर दे सकेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बदलाव किया है। वहीं अब नाबालिग के गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा गाड़ी मालिक का रजिस्ट्रेशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा और नाबालिग 25 साल की उम्र तक लाइसेंस के लिए अयोग्य हो जाएगा।

5. तीन साल से लेनदेन न होने वाले खाते होंगे बंद

अगर आपका बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है और आपने 3 साल से ज्यादा समय से उसमें कोई लेनदेन नहीं किया है तो वह अकाउंट बंद हो जाएगा। बैंक ने कहा- ऐसे सभी खाताधारकों को नोटिस दिया जाता है, जिन्होंने 30 अप्रैल 2024 तक 3 साल से अधिक समय से अपना खाता संचालित नहीं किया है और उनके खाते में कोई बैलेंस नहीं है। ये खाते नोटिस की तारीख से एक महीने बाद बंद कर दिए जाएंगे। बैंक ने यह नोटिस 6 मई को अपने X हैंडल से शेयर किया था। PNB ने कहा यह सुनिश्चित करने के लिए कि इन खातों का दुरुपयोग न हो, बैंक ने ऐसे खातों को बंद करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व CM हेमंत सोरेन को SC से वापस लेनी पड़ी याचिका… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : इश्क में का’तिल बनी बेटी, सोये बाप को का’ट डाला…

इसे भी पढ़ें : विपक्षी गठबंधन के पास विकास का कोई प्लान नहीं : सुदेश महतो

इसे भी पढ़ें : नयी नवेली दुल्हन के साथ क्या कर डाला… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी, यहां VVPAT मशीन तालाब में फेंका
Next Article .315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गो’ली, हथियार मिला

Related Posts

Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.