Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 01:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को मिले हर संभव सुविधा : CM
Headlines

राजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को मिले हर संभव सुविधा : CM

July 20, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
श्रावणी मेला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Deoghar : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और विनम्रता मेला की मूल संवेदना रहनी चाहिए, ताकि देश दुनिया से जो भी श्रद्धालु बाबा नगरी आये वह एक अच्छा संदेश लेकर जाए। सबसे महत्वपूर्ण है कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया करायी जाय, जिससे की सुरक्षित व सुलभ जलार्पण सभी मेला के दौरान कर सके। CM ने कहा कि सेवा भावना से सबको कार्य पर लगाएं। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि पुलिस बल के लोग, प्रशासन के लोग और भी कोई जो कर्तव्य पर रहें सभी कांवरियों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। मौका था राजकीय श्रावणी मेला को लेकर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का।

सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में चाक चौबन्द रहे व्यवस्था

CM हेमंत ने कहा कि पेयजल, आवासन, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग की सुविधा, स्नानागार, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुचना तंत्र, गर्मी से निजात की व्यवस्था चाक चौबन्द होनी चाहिए। पूरे शहर में साफ-सफाई के साथ वैकल्पिक व्यवस्था के साथ रोशनी रहे, कहीं भी अंधेरा ना रहे। अस्पताल और हेल्थ सेंटर में डॉक्टर रहें तथा एम्बुलेंस प्रत्येक लोकेशन पर रहे। एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। सभी थाना, ओपी और ट्रैफिक ओपी संवेदनशील रहें, ताकि विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पार्किंग और यातायात में कोई समस्या न आये। आगे माननीय मुख्यमंत्री ने मेला के दौरान देवघर से दुमका मार्ग में चल रहे फोरलेन कार्यों के साथ मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित रेलवे क्रोसिंग की वजह से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कि असुविधा न हो, इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

ये रहे मौजूद

बैठक में जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, स्वास्थ्य एवं प०क० विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनिल कुमार, DGP अजय कुमार सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद डाडेल, संथाल परगना DIG संजीव कुमार, दुमका DC आंजनेयुलू दोड्डे, SP पीताम्बर सिंह खेरवार, SP अजित पीटर डुंगडुंग, SDO देवघर सागरी बराल, SDO मधुपर आशीष अग्रवाल, SDPO ऋत्विक श्रीवास्तव, DPRO राहुल कुमार भारती सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री के पिता का का’तिल क्या राज खोल गया… जानें

इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड ब्लैकमेलर निकली, सिपाही ने बनाया वीडियो… देखें

इसे भी पढ़ें : क्राइम कंट्रोल में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं : CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर फरिश्ता बनकर आई यह महिला… जानें मामला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाबा मंदिर में होगा अरघा से जलार्पण, क्या है सिस्टम… जानें
Next Article अभिषेक के खू’न का राज खोल गये SSP, क्या बोले… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.