Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिजबुल्लाह सरगना हसन नसरल्लाह मा’रा गया… जानें कैसे
Headlines

हिजबुल्लाह सरगना हसन नसरल्लाह मा’रा गया… जानें कैसे

September 28, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नसरल्लाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
  • चीन के अखबार बीजिंग डेली ने आईडीएफ के हवाले किया दावा
  • लेबनान पर इजराइल के हमले में हिजबुल्लाह का मुख्यालय ढेर

Berut : लेबनान पर इजराइल के अब तक के सबसे भयंकर हवाई हमले में ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह का सरगना हसन नसरल्लाह मारा गया। चीन के समाचार पत्र बीजिंग डेली ने इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के हवाले से एक्स हैंडल पर लिखा है-” 28 सितंबर को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजराइल के हवाई हमलों में लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह का नेता हसन नसरल्लाह मारा गया।”

इस हवाई हमले में हिजबुल्लाह का मुख्यालय ढेर हो गया है। इजराइल के सुरक्षाबलों (आईडीएफ) ने मुख्यालय के तहखाने में छुपे समूह के सरगना हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक कर आसपास के इलाके को आग के गोले में बदल दिया। इससे पहले आईडीएफ ने दावा किया था कि हसन नसरल्लाह का बचकर बाहर आना कल्पना से परे है।

द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार इजराइली वायुसेना ने शुक्रवार शाम लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इस दौरान हिजबुल्लाह के मुख्य मुख्यालय पर हमला किया गया। हमलों में हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाया गया। माना जा रहा है कि नसरल्लाह हमले के समय मुख्य मुख्यालय के कमांड सेंटर में था। इजराइल के एक अधिकारी ने कहा था कि ऐसे हमले से नसरल्लाह के जिंदा बच निकलने की कल्पना करना बहुत मुश्किल है। बताया गया है कि इस हमले ने लेबनान की राजधानी को हिलाकर रख दिया। राजधानी में धुआं छा गया। हमले में कम से कम छह इमारतें ध्वस्त हो गईं। आईडीएफ प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने हमले के कुछ ही मिनटों बाद कैमरे के सामने बयान दिया। हगारी ने कहा कि कमांड सेंटर बेरूत में हिजबुल्लाह के गढ़ माने जाने वाले दहिह उपनगर में नागरिक इमारतों के नीचे बनाया गया था।

The Israel Defense Forces announced on Sept. 28 the killing of Hassan Nasrallah, the leader of the Lebanese militant group Hezbollah, following Israel’s airstrikes on the southern suburbs of Beirut. pic.twitter.com/xWcI9UItPM

— Beijing Daily (@DailyBeijing) September 28, 2024

इससे पहले मारा गया हिजबुल्लाह कमांडर सरूर

हिजबुल्लाह के टेलीविजन चैनल अल-मनार के मुताबिक गुरुवार को इजराइल के हमले में उसके कमांडर मोहम्मद हुसैन सरूर का निधन हो गया। यह हमला बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिह पर किया गया था।

नसरल्लाह की बेटी जैनब का शव मलबे से बरामद

हिजबुल्लाह के टेलीविजन चैनल अल-मनार के अनुसार हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब का शव कमांड सेंटर के मलबे में मिला है। इसकी पुष्टि लेबनान के अधिकारियों ने की है। जैनब हिजबुल्लाह के प्रति अपनी निष्ठा और अपने परिवार के बलिदान के लिए जानी जाती है। जैनब ने अपने भाई हादी की मौत पर सार्वजनिक रूप से बात की थी। वह 1997 में इजराइली बमबारी में मारा गया था।

सीरिया में हमास का फहद मारा गया

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट में आईडीएफ के हवाले से कहा गया है कि दक्षिणी सीरिया में हमास नेटवर्क के प्रमुख अहमद मोहम्मद फहद को रात को किए गए हवाई हमले में मार गिराया गया। फहद गोलान हाइट्स पर रॉकेट हमले में शामिल था।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लातेहार पुलिस ने दी तीखी चोट… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : लातेहार में गरजे चिराग – भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर दम लेगी जनता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleNCP MLA कमलेश सिंह बेटे के साथ BJP में होंगे शामिल… जानिये कब
Next Article यामी गौतम बैक टू वर्क, चार माह पहले बनी थी मां

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.