Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 07:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BJP-AJSU की इतने सीटों पर बन गयी बात… जानें
Headlines

BJP-AJSU की इतने सीटों पर बन गयी बात… जानें

September 29, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : बीजेपी और आजसू के बीच सीट बंटवारे को लेकर रजामंदी हो गयी है। कुछ ऐसी भी सीटें हैं, जिनपर आजसू की जगह बीजेपी और बीजेपी की जगह आजसू अपने उम्मीदवार उतारेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुल दस सीटें आजसू के खाते में जा सकती हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम अमित शाह की अध्यक्षता में और हिमंता बिस्वा सरमा के दिल्ली की बैठक में कुड़मी समुदाय से जुड़े बिन्दुओं पर चर्चा के साथ इन सीटों पर रजामंदी हुई है। बताया जा रहा है कि आजसू ने राज्य में कुड़मी जाति को एसटी का दर्जा, कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग और आरक्षण के बिन्दुओं पर सीट शेयरिंग को लेकर रजामंदी लगभग हो गयी है।

अगर बात सीटों की करें तो चन्दनक्यारी और तमाड़ विधानसभा सीटों पर आजसू अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। साथ ही जुगसलाई सीट पर आजसू ने अपने दावे से हाथ खींच लिये हैं और यह तय हो गया कि जुगसलाई सीट से बीजेपी अपना उम्मीदवार देगी। बैठक के दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने आजसू के एजेंडे का मेमोरेंडम अमित शाह का सौंपा, उसके बाद सीटों के बंटवारे की रजामंदी हुई। बैठक में कुड़मी समुदाय के 16 संगठन के 32 नेता उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से विधायक लंबोदर महतो शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक हिमंत बिस्वा सरमा ने अमित शाह को जानकारी देते हुये कहा कि झारखंड में विस्थापन के मामले में सबसे ज्यादा कुड़मी समुदाय प्रभावित हुआ है इसलिये आरक्षण का अधिकार उसे मिलना चाहिये। वहीं केन्द्र में कुड़मी समुदाय के मंत्री बनाने के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन सूत्रों के मुताबिक चंद्र प्रकाश चौधरी को केन्द्र में मंत्री बनाने को लेकर आजसू ने अमित शाह से मांग की थी, जिसे उन्होंने चुनाव के बाद निर्णय लेने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लातेहार पुलिस ने दी तीखी चोट… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : लातेहार में गरजे चिराग – भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर दम लेगी जनता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजंगली हाथियों को भगाने के वास्ते गजब का टिप्स दे गये एक्सपर्ट
Next Article ‘LJP अकेले चुनाव लड़ेगी या…’ क्या बोल गये चिराग… देखें

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.